धार्मिक नगरी काशी के वरिष्ठ ग़ज़लकार सिद्धनाथ शर्मा का निधन, साहित्य जगत में शोक 

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

वाराणसी । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी के वरिष्ठ ग़ज़लकार और कवि सिद्धनाथ शर्मा का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। लंबे समय से किडनी रोग से पीड़ित सिद्धनाथ शर्मा ने कबीर नगर, दुर्गाकुंड स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही साहित्यकारों, कवियों और काव्यप्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई।

सिद्धनाथ शर्मा का जन्म वर्ष 1953 में वाराणसी के कालीमहाल (पानदरीबा) क्षेत्र में हुआ था। उनके पिता बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में कर्मचारी थे। तीन भाइयों में वह तीसरे स्थान पर थे। उनके बड़े भाई सोभनाथ शर्मा का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि छोटे भाई अमरनाथ शर्मा हैं। अपने पीछे वह पत्नी द्रोपदी शर्मा और इकलौते पुत्र विशाल शर्मा को छोड़ गए हैं।

काशी की सांस्कृतिक और साहित्यिक परंपरा से गहरे जुड़े सिद्धनाथ शर्मा की शिक्षा-दीक्षा भी वाराणसी में ही हुई। उन्होंने अपने काव्य जीवन में काशी के अनेक प्रतिष्ठित कवियों और साहित्यकारों के साथ मंच साझा किया। उनमें चकाचक बनारसी, भैया जी बनारसी, गणेश प्रसाद सिंह मानव, चपाचप बनारसी और श्रीकृष्ण तिवारी जैसे साहित्यकार शामिल रहे, जो अब स्मृतिशेष हैं। सिद्धनाथ शर्मा को मंचीय प्रस्तुति और तरन्नुम में ग़ज़ल गायन की अद्भुत क्षमता के लिए जाना जाता था। उनकी ग़ज़लों की प्रस्तुति श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती थी। शहर के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। विशेष रूप से होली के अवसर पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय थी।

उनकी कई रचनाओं को व्यापक सराहना मिली। इनमें
“नव नगद ना तेरह उधार चाहिए,
हमें तो सिर्फ तेरा प्यार चाहिए...”
“ना इधर जाइए, ना उधर जाइए,
वक्त की नज़ाकत है, सुधर जाइए...”
“अगर प्यार होता लखन-राम जैसा,
तो रिश्ते नहीं तोड़ पाता ये पैसा...”

जैसी पंक्तियां आज भी श्रोताओं और पाठकों के बीच लोकप्रिय हैं। उनका एक ग़ज़ल संग्रह भी प्रकाशनाधीन है, जो वर्तमान में प्रेस में है। बुधवार को उनकी अंतिम यात्रा पैतृक आवास कालीमहाल से निकली और मणिकर्णिका घाट पहुंची। वहां उनके पुत्र विशाल शर्मा ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में कवि, साहित्यकार, समाजसेवी और उनके प्रशंसक उपस्थित रहे। सभी ने अपने प्रिय कवि को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में डॉ. जयशंकर जय, बुद्धदेव तिवारी, संतोष प्रीत, गोपाल केसरी, कंचन सिंह परिहार, कुमार महेंद्र, दिनेश दत्त, डॉ. अशोक अज्ञान, डॉ. सुभाष चंद्र, झरना मुखर्जी, क्षति द्विवेदी, दीपक शर्मा तथा मुन्ना पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

नीति आयोग परिषद बैठक में विकसित भारत 2047 हेतु समावेशी मानव विकास पर मंथन

नई दिल्ली। नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित की...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
नीति आयोग परिषद बैठक में विकसित भारत 2047 हेतु समावेशी मानव विकास पर मंथन

चार मजदूरों की मौत पर एनएचआरसी सख्त, गुजरात सरकार को नोटिस जारी...

नई दिल्ली। गुजरात के सूरत जिले में एक आभूषण निर्माण इकाई में सेप्टिक टैंक साफ करते समय चार मजदूरों की...
राष्ट्रीय  गुजरात 
चार मजदूरों की मौत पर एनएचआरसी सख्त, गुजरात सरकार को नोटिस जारी...

भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी के लिए गुरुद्वारा साहिब में विशेष अरदास

मनीष तिवारी लखनऊ। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में...
भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी के लिए गुरुद्वारा साहिब में विशेष अरदास

सुपौल : डीबीटी से पेंशन वितरण हुआ पारदर्शी, लाखों लाभार्थियों को राहत

सुपौल। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े सुपौल जिले के लाखों लाभार्थियों के लिए बुधवार राहत भरा दिन साबित हुआ।...
बिहार 
सुपौल : डीबीटी से पेंशन वितरण हुआ पारदर्शी, लाखों लाभार्थियों को राहत

हैदरगढ़ हाईवे: ट्रेलर-ट्रक की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो की जिंदा जलकर मौत

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंक में कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर ग्राम चौबीसी के पास बीती रात...
उत्तर प्रदेश 
हैदरगढ़ हाईवे: ट्रेलर-ट्रक की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो की जिंदा जलकर मौत

उत्तर प्रदेश

हैदरगढ़ हाईवे: ट्रेलर-ट्रक की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो की जिंदा जलकर मौत

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंक में कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर ग्राम चौबीसी के पास बीती रात...
उत्तर प्रदेश 
हैदरगढ़ हाईवे: ट्रेलर-ट्रक की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो की जिंदा जलकर मौत

धार्मिक नगरी काशी के वरिष्ठ ग़ज़लकार सिद्धनाथ शर्मा का निधन, साहित्य जगत में शोक 

वाराणसी । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी के वरिष्ठ ग़ज़लकार और कवि सिद्धनाथ शर्मा का मंगलवार देर रात निधन...
उत्तर प्रदेश 
धार्मिक नगरी काशी के वरिष्ठ ग़ज़लकार सिद्धनाथ शर्मा का निधन, साहित्य जगत में शोक 

जिले के सूरजपुर में पति के उत्पीड़न के चलते महिला ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

नोएडा। जिले के सूरजपुर थानाक्षेत्र स्थित कस्बा सूरजपुर में रहने वाली एक महिला ने पति के उत्पीड़न से तंग आकर...
उत्तर प्रदेश 
जिले के सूरजपुर में पति के उत्पीड़न के चलते महिला ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज