देवरिया: परीक्षा देने जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल, भर्ती परीक्षा छूटी
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे दो युवक सोमवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। युवक की परीक्षा छूट गयी।
कुशीनगर जनपद के रामकोला निवासी प्रियांशू उर्फ गोविंदा राव (21) पुत्र प्रमोद गोविंद राव यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने अपने साथी धीरज खरवार (20) पुत्र राजेश खरवार के साथ जा रहे थे। परीक्षा र्थी अपने परीक्षा केंद्र बलिया मुराली मोहन टाउन इंटर काॅलेज जा रहे थे।
अभी वे परसिया भण्डारी के पास पहुंचे ही थे कि इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये खबर भी पढ़े : जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादेंघटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू कर दिया है। डॉ. एसके. मिश्रा ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
