नोएडा: सोसाइटी फ्लैट में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने फंसे बुजुर्गों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 48 में स्थित एक सोसाइटी की चौथी मंजिल के फ्लैट में बृहस्पतिवार की देर रात को आग लग गई। इस घटना में फ्लैट में मौजूद बुजुर्ग दंपति फंस गए।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया तथा फ्लैट के अंदर फंसे दोनों बुजुर्गों को सकुशल बाहर निकाल कर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

अधिवक्ता जागृति की मौत को लेकर साथियों में पनपा आक्रोश, किया प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : अधिवक्ता जागृति की मौत को लेकर साथियों में पनपा आक्रोश, किया प्रदर्शन

फ्लैट के अंदर धुआं भर गया था। जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। फायर ब्रिगेड के सराहनीय कार्य की सोसाइटीज के लोगों ने काफी प्रशंसा की है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 48 में स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट के चौथी मंजिल के एक फ्लैट में आग लग गई है।

गर्म हवा व सूरज की तपिश ने किया बेहाल  ये खबर भी पढ़े : गर्म हवा व सूरज की तपिश ने किया बेहाल 

फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि आग में तीन लोग फंसे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर सर्विस की गाड़ियां पहुंची।

तुलसीघाट पर गंगा स्नान बना काल, मीरजापुर के युवक की डूबने से मौत ये खबर भी पढ़े : तुलसीघाट पर गंगा स्नान बना काल, मीरजापुर के युवक की डूबने से मौत

जांच करने पर पाया गया कि फ्लैट के अंदर एक पुरुष उम्र 86 वर्ष और उनकी पत्नी उम्र 83 वर्ष फंसे हुए हैं। दोनों लोग अधिक आयु होने के कारण चलने फिरने में असमर्थ है। उनका फ्लैट अंदर से बंद था, तथा फ्लैट के अंदर धुआं भरा था।

उन्होंने बताया कि फायर सर्विस एवं स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा हाइड्रोलिक मशीन तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की सहायता से फ्लैट का दरवाजा काटकर अंदर प्रवेश किया गया। टीम द्वारा साहसिक कार्य का परिचय देते हुए दोनों बुजुर्ग लोगों को रेसक्यू करके बाहर निकला गया।

धुआं ज्यादा होने के चलते उन्हें सांस लेने में परेशानी आ रही थी। उन्हें तुरंत एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। दोनों बुजुर्ग की हालत अब ठीक है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की इस साहसिक कार्य की वहां के रहने वाले लोगों ने काफी प्रशंसा की है।

प्रत्यक्षदर्शी एम के सिंह ने बताया कि फायर विभाग की कार्यप्रणाली को आज हमने जिस तरह से देखा उसकी काफी प्रशंसा करते हैं। उनके अनुसार पूरा घर धुएं से भरा हुआ था। अपनी जान की परवाह किए बिना फायर ब्रिगेड ने बुजुर्ग दंपति को बाहर निकाला। वहां की रहने वाली श्रीमती सुनीता सिंह ने भी फायर ब्रिगेड के लोगों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने बुजुर्ग दंपति की जान बचाने पर विभाग की काफी प्रशंसा की। सोसाइटी में रहने वाले अरविंद सिंह ने कहा कि हमने अब तक सुना था कि फायर ब्रिगेड के लोग काफी लापरवाही से काम करते हैं, लेकिन आज हमने उन्हें काम करते हुए देखा तो उन्हें सलाम करने का मन करता है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026 : 60 साल का इंतजार खत्म करने उतरेगा इंग्लैंड

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड एक बार फिर उस खिताब की तलाश में उतरेगा जिसका इंतजार उसे...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : 60 साल का इंतजार खत्म करने उतरेगा इंग्लैंड

सड़क हादसा: पटना में ट्रेनिंग से लौट रहे तीन थानाध्यक्षों व चालक की बेगूसराय में हुई मौत

सड़क हादसा: पटना में ट्रेनिंग से लौट रहे तीन थानाध्यक्षों व चालक की बेगूसराय में हुई मौत थानेदारों की कार...
सड़क हादसा: पटना में ट्रेनिंग से लौट रहे तीन थानाध्यक्षों व चालक की बेगूसराय में हुई मौत

फर्जी हस्ताक्षर विवाद में घिरे अभिषेक, हाईकोर्ट राहत के बीच सीआईडी जांच

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से विधानसभा के कथित हस्ताक्षर फर्जीवाड़ा मामले में गुरुवार को सीआईडी ने...
पश्चिम बंगाल 
फर्जी हस्ताक्षर विवाद में घिरे अभिषेक, हाईकोर्ट राहत के बीच सीआईडी जांच

लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सवार थे संघ प्रमुख मोहन भागवत

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस पर गुरुवार देर शाम पत्थर फेंके जाने की...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सवार थे संघ प्रमुख मोहन भागवत

भोपाल में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला क्षेत्र, मची अफरा-तफरी

भोपाल । राजधानी भोपाल का बैरागढ़ रोड शुक्रवार तड़के पटाखों के धमाकों और भीषण आग की लपटों से दहल उठा।...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला क्षेत्र, मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सवार थे संघ प्रमुख मोहन भागवत

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस पर गुरुवार देर शाम पत्थर फेंके जाने की...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सवार थे संघ प्रमुख मोहन भागवत

यूपी में आंधी-बारिश का कहर: 7 लोगों की मौत, सैकड़ों खंभे- पेड़ गिरे, कई जिलों में ब्लैकआउट जैसे हालात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। कई जिलों में पेड़ और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 यूपी में आंधी-बारिश का कहर: 7 लोगों की मौत, सैकड़ों खंभे- पेड़ गिरे, कई जिलों में ब्लैकआउट जैसे हालात

नोएडा: सोसाइटी फ्लैट में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने फंसे बुजुर्गों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 48 में स्थित एक सोसाइटी की चौथी मंजिल...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: सोसाइटी फ्लैट में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने फंसे बुजुर्गों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

उन्नाव। देश की पहली एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में आयोजित दो दिवसीय सीयू स्कॉलर्स समिट 2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान