भोपाल में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला क्षेत्र, मची अफरा-तफरी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल । राजधानी भोपाल का बैरागढ़ रोड शुक्रवार तड़के पटाखों के धमाकों और भीषण आग की लपटों से दहल उठा। यहां हलालपुरा स्थित मुख्य सड़क किनारे बनी एक पटाखा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।

दुकान में रखे लाखों रुपए के पटाखों में धमाकों के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि दमकल टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा बैरागढ़ रोड स्थित सुंदर वन गार्डन के ठीक सामने संचालित 'सोनी पटाखा दुकान' में तड़के करीब 3:30 बजे घटित हुआ। चूंकि दुकान मुख्य सड़क के बिल्कुल किनारे स्थित है, जहां दिन के समय भारी ट्रैफिक और गाड़ियों की आवाजाही रहती है, इसलिए गनीमत यह रही कि हादसा देर रात हुआ, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

ज़मीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप: मारपीट के आरोप में नौ लोगों पर मामला दर्ज ये खबर भी पढ़े : ज़मीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप: मारपीट के आरोप में नौ लोगों पर मामला दर्ज

धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के रहवासी सहम गए और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी गई। आग की लपटें करीब 70 फीट ऊपर तक उठीं। घटना की सूचना मिलते ही शहर के कई फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियां और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

हलालपुरा का मुख्य और बड़ा पटाखा मार्केट इस दुकान से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। इतना ही नहीं, घटना स्थल के बेहद पास एक पेट्रोल पंप भी मौजूद है, जिससे इलाके पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा था।

राज्य सभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की सूची, मध्यप्रदेश से महेश केवट को बनाया उम्मीदवार ये खबर भी पढ़े : राज्य सभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की सूची, मध्यप्रदेश से महेश केवट को बनाया उम्मीदवार

सोनी पटाखा दुकान में लाखों रुपए के कई किलोग्राम पटाखे और बारूद का स्टॉक भरा हुआ था, जो इस अग्निकांड में पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, जिसकी जांच की जा रही है।

आग इतनी भयावह थी कि दुकान के भीतर से जलते हुए पटाखे और रॉकेट उड़कर मुख्य सड़क पर आ रहे थे। खतरे को भांपते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और सड़क के एक तरफ का ट्रैफिक पूरी तरह बंद करा दिया। सुरक्षा के लिहाज से बिजली कंपनी को सूचना देकर पूरे इलाके की बिजली सप्लाई तुरंत कटवाई गई।

फायर फाइटर शाहनाबाज अहमद ने बताया कि सूचना मिलते ही फतेहगढ़, बैरागढ़ और गांधीनगर सहित कई फायर स्टेशनों से दमकलें तुरंत मौके पर भेजी गईं। दुकान में बारूद की मौजूदगी के कारण आग बार-बार भड़क रही थी।

कार ने तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक अन्य गंभीर ये खबर भी पढ़े : कार ने तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक अन्य गंभीर

हमारी टीमों ने रणनीतिक रूप से मोर्चा संभाला और करीब तीन घंटे से अधिक समय की भारी मशक्कत के बाद सुबह 7:00 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वैश्विक बाजारों में तेजी, अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में मजबूत खरीदारी जारी

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
वैश्विक बाजारों में तेजी, अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में मजबूत खरीदारी जारी

बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो लोगों की निर्माणाधीन सोसाइटी से गिरकर हुई थी मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 152 स्थित एटीएस पिक्चर रिपिच्यु सोसाइटी में निर्माण...
उत्तर प्रदेश 
बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो लोगों की निर्माणाधीन सोसाइटी से गिरकर हुई थी मौत

नोएडा हाईराइज साइट पर बड़ा हादसा, 37वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत

नोएडा:  ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-152 स्थित निर्माणाधीन ATS Picturesque Reprieves प्रोजेक्ट में दर्दनाक हादसा हुआ. हादसे ने न सिर्फ दो...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा हाईराइज साइट पर बड़ा हादसा, 37वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत

अपना दल कमेरावादी का छात्र आंदोलन, वाराणसी और जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी

मीरजापुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना दल (कमेरावादी) ने आंदोलन...
उत्तर प्रदेश 
अपना दल कमेरावादी का छात्र आंदोलन, वाराणसी और जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी

महिलाओं की सुरक्षा के लिए हजरतगंज में चला विशेष अभियान, 3,611 वाहनों के चालान, 80 वाहन सीज

लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा और आम नागरिकों को सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को राजधानी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 