कार ने तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक अन्य गंभीर

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

राजगढ़ । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को तेज रफ्तार ओमनी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार बीती रात भगवती कॉलोनी निवासी आदित्य (19) पुत्र संदीप माथुर, शुभम(19) पुत्र बालूसिंह चैहान और सुरेश (18)पुत्र घनश्याम गौड़ पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित प्रतीक्षालय के पास पीछे से तेज गति से आ रही ओमनी कार ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आदित्य और शुभम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उनके साथी सुरेश ने दोनों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन आदित्य की हालत बिगड़ने पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल शुभम को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

युवा बेटे की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) और 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन व चालक की तलाश में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

सीएम योगी ने रामकथा महोत्सव में कहा—भारत में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं जो धर्म व संस्कारों का सम्मान न करें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी में 9 दिवसीय रामकथा महोत्सव के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन होंगे निलंबित

आगरा । जिले में ऐसे उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन निलंबित किए जाने की तैयारी की जा रही है, जिनके घरों...

मां की तेरहवीं बनी त्रासदी: बड़े भाई ने की छोटे भाई की गोली मारकर हत्या

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूषण बड़की रेतवाहिया गांव में मंगलवार को मां के ब्रह्मभोज के दौरान बड़े भाई...
उत्तर प्रदेश 

35 लोगों ने मानवता की रक्षा के लिये किया रक्तदान

बस्ती - होटल क्लार्क्स इन के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही अनेक लोगों ने  अमित श्रीवास्तव की पहल पर रक्तदान...