वैश्विक बाजारों में तेजी, अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में मजबूत खरीदारी जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं, एशियाई बाजार भी आज मजबूती के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।

ईरान के साथ समझौता होने के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान और ईरान के खिलाफ हमले की योजना को रद्द करने की बात सामने आने के बाद से दुनिया भर के बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

वर्ल्ड स्ट्रीट में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 929.97 अंक यानी 1.86 प्रतिशत उछल कर 50,848.75 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स 127.31 अंक यानी 1.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,394.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, कई दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली से आई गिरावट  ये खबर भी पढ़े : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, कई दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली से आई गिरावट

इसके अलावा नैस्डेक ने 640.16 अंक यानी 2.54 प्रतिशत की छलांग लगा कर 25,809.66 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,877.32 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की छलांग लगा कर 10,303.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

ईरान-अमेरिका तनाव से वैश्विक बाजारों में गिरावट, वॉल स्ट्रीट और एशिया दबाव में ये खबर भी पढ़े : ईरान-अमेरिका तनाव से वैश्विक बाजारों में गिरावट, वॉल स्ट्रीट और एशिया दबाव में

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,200.80 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,209.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में है। एशियाई बाजार में इकलौता गिफ्ट निफ्टी 0.08 प्रतिशत फिसल कर 23,384 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,007.66 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,585.39 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार प्रभावित, वैश्विक बाजारों में गिरावट का दबाव ये खबर भी पढ़े : अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार प्रभावित, वैश्विक बाजारों में गिरावट का दबाव

कोस्पी इंडेक्स ने आज जबरदस्त छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 639.41 अंक यानी 8.24 प्रतिशत उछल कर 8,403.36 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह निक्केई इंडेक्स 2,222.73 अंक यानी 3.46 प्रतिशत की उछाल के साथ 66,440 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 151.62 अंक यानी 2.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,037.65 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 1,012.85 अंक यानी 2.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 44,162.31 अंक के स्तर पर.

हैंग सेंग इंडेक्स 485.71 अंक यानी 1.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,735 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.56 प्रतिशत उछल कर 4,049.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

प्रशासनिक दक्षता बनाने को पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई ओसी बदले

मेदिनीपुर । पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में प्रशासनिक दक्षता और कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़े...
पश्चिम बंगाल 
प्रशासनिक दक्षता बनाने को पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई ओसी बदले

हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीती रात से मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी,...
हिमाचल 
हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर

जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

लखनऊ। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष Vijaya Rahatkar की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

ह्वांग इन-बोम के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण कोरिया ने चेक गणराज्य को 2-1 से हराया

ग्वाडलाहारा । फीफा विश्व कप 2026 के मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने शानदार वापसी करते हुए चेक गणराज्य को 2-1...
खेल 
ह्वांग इन-बोम के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण कोरिया ने चेक गणराज्य को 2-1 से हराया

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

लखनऊ। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष Vijaya Rahatkar की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

झांसी में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 24 घंटे में 2 लाख वसूला जुर्माना

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दबंगई दिखाने वाले वाहन चालकों के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 24 घंटे में 2 लाख वसूला जुर्माना

बुंदेलखंड की नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश 

बीडा में बनेगा डेटा सेंटर क्लस्टर, पेटीएम और सिफी टेक्नोलॉजीज आईं आगे
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड की नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश