शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती तेजी के बाद मुनाफावसूली का रुख

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मुनाफा वसूली होती हुई नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी तेजी और आई, लेकिन इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से दोनों सूचकांक की चाल में गिरावट आने लगी।

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं ये खबर भी पढ़े : सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

राहत की बात यही रही की बिकवाली का दबाव बनने के बावजूद दोनों सूचकांक लगातार मजबूती के साथ कारोबार करते रहे। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.94 प्रतिशत और निफ्टी 0.78 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंटरग्लोब एविएशन 3.16 प्रतिशत, एटरनल 2.59 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस 1.97 प्रतिशत, लार्सन एंड टूब्रो 1.94 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक 1.90 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, ओएनजीसी 1.58 प्रतिशत, बजाज ऑटो 1.23 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.08 प्रतिशत, कोल इंडिया 0.81 प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजी 0.73 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,745 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,356 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 389 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 25 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर पांच शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 38 शेयर हरे निशान में और 12 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 876.72 अंक की मजबूती के साथ 74,709.27 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर यह सूचकांक उछल कर 74,859.16 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आने लगी। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 691.55 अंक की तेजी के साथ 74,524.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 250.95 अंक उछल कर 23,412.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक 23,455.95 अंक के स्तर पर आ गया।

इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली शुरू हो गई। बिकवाली के दबाव की वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 181.75 की बढ़त के साथ 23,343.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 150.63 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,832.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 53.35 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,161.60 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

छह दिन से बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम...
सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें

मिर्जापुर/शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह ने आए हुए फरियादियों की जनशिकायतें सुनीं।...
थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें

एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

कलान/शाहजहांपुर। एसडीएम कलान आशुतोष कुमार सिंह ने तहसील कलान क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील क्षेत्र...
एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

बैटरी में आग लगने से धधका मकान , फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में शनिवार शाम को एक मकान में...
मध्य प्रदेश 
बैटरी में आग लगने से धधका मकान , फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

बालाघाट में 24 बच्चों की मौत, हटाए गए दो स्वास्थ्य अधिकारी

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बिरसा विकासखंड के आदिवासी अंचल में महामारी फैलने से बीते दो माह में...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
बालाघाट में 24 बच्चों की मौत, हटाए गए दो स्वास्थ्य अधिकारी

उत्तर प्रदेश

अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

फिरोजाबाद , थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क पर रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये कुछ युवकों ने...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश प्रताप सिंह को औरैया पुलिस विभाग से बर्खास्त...
उत्तर प्रदेश 
दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

-जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात बाबू के कथित रिश्वतखोरी का मामला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!