सड़क हादसा: पटना में ट्रेनिंग से लौट रहे तीन थानाध्यक्षों व चालक की बेगूसराय में हुई मौत

थानेदारों की कार प्राइवेट थी या सरकारी, याफिर सरकारी कार में सरकारी चालक या प्राइवेट चालक

Published By Nand Kishore
On
Nand Kishore Picture

नन्दकिशोर दास 

बेगूसराय ब्यूरो। बिहार पुलिस के लिए तीन थानाध्यक्षों की एक साथ मौत होना बेहद दुखद खबर है। घटना हादसे का शिकार होना है। जिसमें चालक समेत चार की मौत हुई है। यह हादसा जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव के समीप एनएच-31 पर घटी है। जहां सवार थानाध्यक्षों की गाड़ी ट्रक के पीछे घुस गई। घटना गुरुवार की देर रात की है। जहां दोनों गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। अब देखना है कि थानेदारों की कार प्राइवेट थी या सरकारी। या फिर सरकारी कार में सरकारी चालक या प्राइवेट चालक।

अमूमन एक-दो थाने के थानेदार नहीं, बल्कि बिहार पुलिस के तमाम पुलिस अधिकारी एक निजी चालक को रखते हैं, इसे शौकीन कहा जाय या कमाई करने का माध्यम समझा जाय। जानकारी के अनुसार, मृतकों में मधेपुरा जिले के रतवारा थानाध्यक्ष साजन कुमार (साजन पासवान), अरार थानाध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र (ज्ञानेंद्र अमर) और बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार शामिल हैं। हादसे में कार चालक नीरज कुमार की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी पुलिस अधिकारी पटना में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर अपने-अपने कार्यक्षेत्र लौट रहे थे। इसी दौरान साहेबपुरकमाल के समीप उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों में शोक की लहर है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर इसे तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर का मामला माना जा रहा है।

आगामी बाढ़ 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां, पंचायत का किया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : आगामी बाढ़ 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां, पंचायत का किया निरीक्षण

एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। इस घटना के संबंध में बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि इसमें चार लोगों की मौत हो गई है। जिसमें तीन पुलिस ऑफिसर्स मधेपुरा पुलिस के सर्विंग एसएचओ और एक ड्राइवर जो गाड़ी से लौटते एक्सीडेंट हुआ है। ट्रक से साहेबपुरकमाल के हाईवे पर उसका इन्वेस्टिगेशन जारी है। यहां पर पोस्टमार्टम हम लोगों ने कराया है और सारी जो वैधानिक प्रक्रिया है, जो प्रोटोकॉल है, उसका फॉलो किया है। गाड़ी पटना से मधेपुरा की तरफ जा रही थी। तीन थानानेदार थे। मधेपुरा के अलग-अलग थाने में कार्यरत थे। रात 12:30 बजे की घटना है। ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ है, कैसे हुआ है इसकी जांच अभी चल रही है।

खान सर कोचिंग विवाद के बाद सरकार सख्त, कोचिंग संस्थानों के लिए आचार संहिता होगी तैयार  ये खबर भी पढ़े : खान सर कोचिंग विवाद के बाद सरकार सख्त, कोचिंग संस्थानों के लिए आचार संहिता होगी तैयार

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Nand Kishore Picture

पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव रखने वाले नंद किशोर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बेगूसराय–पटना ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। बिहार में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों की तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

प्रशासनिक दक्षता बनाने को पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई ओसी बदले

मेदिनीपुर । पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में प्रशासनिक दक्षता और कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़े...
पश्चिम बंगाल 
प्रशासनिक दक्षता बनाने को पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई ओसी बदले

हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीती रात से मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी,...
हिमाचल 
हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर

जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

लखनऊ। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष Vijaya Rahatkar की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

ह्वांग इन-बोम के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण कोरिया ने चेक गणराज्य को 2-1 से हराया

ग्वाडलाहारा । फीफा विश्व कप 2026 के मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने शानदार वापसी करते हुए चेक गणराज्य को 2-1...
खेल 
ह्वांग इन-बोम के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण कोरिया ने चेक गणराज्य को 2-1 से हराया

भारत के दिग्गज द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

नई दिल्ली । भारत के दिग्गज निशानेबाजी कोच और पूर्व स्टार शूटर जसपाल राणा का गुरुवार देर रात नई दिल्ली...
खेल 
भारत के दिग्गज द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

उत्तर प्रदेश

जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

लखनऊ। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष Vijaya Rahatkar की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनसुनवाई के बीच गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुनी गईं महिलाओं की फरियादें

झांसी में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 24 घंटे में 2 लाख वसूला जुर्माना

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दबंगई दिखाने वाले वाहन चालकों के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 24 घंटे में 2 लाख वसूला जुर्माना

बुंदेलखंड की नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश 

बीडा में बनेगा डेटा सेंटर क्लस्टर, पेटीएम और सिफी टेक्नोलॉजीज आईं आगे
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड की नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश 

बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो लोगों की निर्माणाधीन सोसाइटी से गिरकर हुई थी मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 152 स्थित एटीएस पिक्चर रिपिच्यु सोसाइटी में निर्माण...
उत्तर प्रदेश 
बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो लोगों की निर्माणाधीन सोसाइटी से गिरकर हुई थी मौत