मीरजापुर: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव , करंट या हत्या, जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर।उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गंगहरा खुर्द माइनर के पास बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

युवक के शरीर पर चोट और जलने के निशान मिलने से प्रथम दृष्टया बिजली के करंट से मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है।

लहंगपुर निवासी सूर्यबली का इकलौता पुत्र किशन कुमार (21) का शव गंगहरा खुर्द गांव स्थित पावर हाउस और नहर के समीप पड़ा मिला। बुधवार सुबह शौच के लिए निकले उसके चाचा रामनरेश की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने परिजन और ग्रामीणों को सूचना दी।

उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया ये खबर भी पढ़े : उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजन के अनुसार किशन लहंगपुर बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता था।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: स्विमिंग पूल में डॉक्टरों, योग प्रशिक्षकों और छात्रों ने किया योगासन ये खबर भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: स्विमिंग पूल में डॉक्टरों, योग प्रशिक्षकों और छात्रों ने किया योगासन

मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर आया था। कुछ देर बाद वह बाहर निकला और वापस नहीं लौटा। परिजन ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी दौरान आंधी और बारिश भी शुरू हो गई थी।

मृतक के शरीर पर कई संदिग्ध निशान पाए गए हैं। उसके पैर में करंट से जलने जैसा निशान दिखाई दिया, जबकि सिर और पीठ पर चोट के निशान भी मिले हैं। परिजनों का आरोप है कि किशन की हत्या कर शव को घटनास्थल पर फेंका गया है।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह, लहंगपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। बाद में एडिशनल एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा एवं क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजन से जानकारी ली।

मृतक के चाचा रामनरेश की तहरीर पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बिजली करंट से मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

बीजेपी नेता एवं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भंडारों में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद ये खबर भी पढ़े : बीजेपी नेता एवं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भंडारों में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

वहीं क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने कहा कि युवक के पैर में विद्युत शॉर्ट सर्किट से जलने के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि युवक शांत स्वभाव का था और उसकी किसी से कोई रंजिश सामने नहीं आई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

मुंबई। अभिनेता राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। बुची बाबू सना...
महाराष्ट्र 
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

फतेहाबाद। फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने ओम टिंबर शटरिंग दुकान में बुधवार सुबह अचानक भीषण...
हरियाणा 
फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चंदेल जिले में...
राज्य 
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

-कई बीमारियों के लिए ऑपरेशन हल नहीं  
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की...
उत्तर प्रदेश 

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली बस स्टैंड के पास उस समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार खुर्द में बीती देर रात भयंकर सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर