प्रयागराज: गंगा में नहाते समय डूबे दो सगे भाई, गांव में शोक की लहर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत मनैया गांव अंतर्गत मंगलवार सुबह गंगा नदी में नहाने गए सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों के शव नदी से बाहर निकलवाए। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोग पंचायतनामा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

सहायक पुलिस आयुक्त सुनील कुमार सिंह ने बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के मनैया गांव निवासी 16 वर्षीय राजन यादव अपने छोटे भाई अभिषेक यादव तथा रिश्तेदार सनी यादव के साथ गंगा नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से सनी यादव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन राजन और अभिषेक गंगा की तेज धारा में लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से नदी में डूबे किशोरों की खोजबीन शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद दोनों भाइयों के शव बरामद कर लिए गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि मनैया गांव के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान दो किशोरों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस एवं गोताखोरों की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बरामद कर लिया है। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे, जिससे दोनों का शव परिवार को सुपुर्द कर दिया गया।

उन्होंने लोगों से अपील की कि नदी में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें। इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेतकों को और मजबूत करने की मांग की है।

बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू,  सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण  ये खबर भी पढ़े : बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग  ये खबर भी पढ़े : वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गांवों तक हाई स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाने, डिजिटल समावेशन को नई गति देने और युवाओं के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : मुख्यमंत्री

बंगाल के लिए केंद्र ने खोला खजाना, पीएमएवाई आवास और 1,700 करोड़ का पैकेज स्वीकृत

कोलकाता। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
बंगाल के लिए केंद्र ने खोला खजाना, पीएमएवाई आवास और 1,700 करोड़ का पैकेज स्वीकृत

वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

लखनऊ। वाराणसी में मांस एवं मछली की दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित किए जाने के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

22 परीक्षाओं में 11514 पीडीए आरक्षित सीटों की सुनियोजित लूट का संदेश जनता तक पहुंचायेगी सपा- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती - समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता...
उत्तर प्रदेश 
22 परीक्षाओं में 11514 पीडीए आरक्षित सीटों की सुनियोजित लूट का संदेश जनता तक पहुंचायेगी सपा- महेन्द्रनाथ यादव

हर चेहरे पर खुशहाली का प्रयास: आबिद रज़ा

बदायूं। सपा के राष्ट्रीय सचिव एव पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के भमुईया, भदासिया, बड़ी गौरामई, उरोलिया,...