हैदरगढ़ हाईवे: ट्रेलर-ट्रक की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो की जिंदा जलकर मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंक में कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर ग्राम चौबीसी के पास बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे के दाैरान वाहनाें में आग लग जाने से दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए।

मुर्गी दाना लदे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर के टकराने से दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस के अनुसार ट्रेलर में चालक समेत चार लोग सवार थे।

 प्रबंध निदेशक ने निरीक्षण कर दिया पेड़ी प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह  ये खबर भी पढ़े :  प्रबंध निदेशक ने निरीक्षण कर दिया पेड़ी प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह

टक्कर के बाद लगी आग में ट्रेलर चालक और एक अन्य सवार जिंदा जल गए। एक शव मुर्गी दाने के ढेर में दब गया, जिसे फायर ब्रिगेड ने सुबह छह घंटे की मशक्कत के बाद निकाला। दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यूपी में वीडियो भर्ती परीक्षा में धांधली: EOW ने तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : यूपी में वीडियो भर्ती परीक्षा में धांधली: EOW ने तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

हादसे में निगोंहा थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार (40) व एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रक के चालक व सवारों का अभी पता नहीं चल सका है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों की उम्र और पते की जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आग पर काबू पाने के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य कराया गया।

सालगिरह से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत ये खबर भी पढ़े : सालगिरह से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री के 12 स्वर्णिम वर्षों पर बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हुआ विशेष आयोजन

बस्ती (हर्रैया) - हरैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री के 12 स्वर्णिम वर्षों पर बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हुआ विशेष आयोजन

फर्जी QR कोड बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; भारी मात्रा में उपकरण बरामद

​गोरखपुर(तेजपाल सिंह की रिपोर्ट )थाना कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते...
फर्जी QR कोड बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; भारी मात्रा में उपकरण बरामद

रिश्ता खत्म करो वरना मार देंगे, धमकियों के बीच युवक की गोली मारकर हत्या

पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 रिश्ता खत्म करो वरना मार देंगे, धमकियों के बीच युवक की गोली मारकर हत्या

17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में मचा हड़कंप

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर...
मध्य प्रदेश 
17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के 12 स्वर्णिम वर्षों पर बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हुआ विशेष आयोजन

बस्ती (हर्रैया) - हरैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री के 12 स्वर्णिम वर्षों पर बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हुआ विशेष आयोजन

रिश्ता खत्म करो वरना मार देंगे, धमकियों के बीच युवक की गोली मारकर हत्या

पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 रिश्ता खत्म करो वरना मार देंगे, धमकियों के बीच युवक की गोली मारकर हत्या

बरेली में शेयर बाजार निवेश का झांसा देकर साइबर ठगी, 49 लाख में से 30 लाख पुलिस ने रोके

बरेली। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक स्कूल संचालक से 49...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बरेली में शेयर बाजार निवेश का झांसा देकर साइबर ठगी, 49 लाख में से 30 लाख पुलिस ने रोके