'विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम' का शानदार आगाज, पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ

नगर पालिका के विकास को स्वास्थ्य से जोड़ना हमारी प्राथमिकता: डॉ. इरा श्रीवास्तव

Published By Devansh Singh
On
Devansh Singh Picture

ललित वर्मा

बच्चों को अंधापन और संक्रमण से बचाएगी विटामिन ए की खुराक- सीएमओ

​लखीमपुर-खीरी,10 जून(तरूणमित्र)। जनपद के बच्चों को रतौंधी एवं अंधापन, कुपोषण जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार सुबह 'विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम' का शुभारंभ किया गया। अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्यारेपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने फीता काट कर किया की। डॉ इरा श्रीवास्तव द्वारा आराध्या (22) माह, लक्ष्मी (5) वर्ष, एलिना (4) वर्ष को विटामिन ए की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का आगाज किया गया।

कानून से ऊपर नहीं हो सकते पुलिस अधिकारी: हाईकोर्ट सख्त ये खबर भी पढ़े : कानून से ऊपर नहीं हो सकते पुलिस अधिकारी: हाईकोर्ट सख्त

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही देश और समाज का भविष्य हैं। उन्होंने नगर पालिका के विकास को सीधे स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ते हुए कहा, "जब तक हमारे शहर का हर नागरिक और बच्चा स्वस्थ नहीं होगा, तब तक विकास की परिकल्पना अधूरी है। नगर पालिका के विकास को स्वास्थ्य से जोड़ना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर शहरी क्षेत्रों में साफ़-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि कोई भी बच्चा बीमारी का शिकार न हो।"

अदम्य साहस और निर्णय की क्षमता का शाखा पर किया प्रदर्शन  ये खबर भी पढ़े : अदम्य साहस और निर्णय की क्षमता का शाखा पर किया प्रदर्शन 

9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी खुराक: सीएमओ

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

​सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अभियान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में विटामिन 'ए' की कमी को दूर करने के लिए चलाया जा रहा है। प्रत्येक टीकाकरण सत्र पर यह खुराक बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने खुराक की सही समय-सारणी की जानकारी देते हुए बताया कि
​पहली खुराक 9 माह की उम्र पर (1 एमएल) दी जाती है। ​दूसरी खुराक 16 माह की उम्र पर (2 एमएल) दी जाती है।
​इसके बाद बच्चे की 5 वर्ष की उम्र तक हर 6 महीने के अंतराल पर एक खुराक दी जाएगी।
​विटामिन 'ए' की कमी के दुष्परिणाम के बारे में उन्होंने बताया कि बच्चों में विटामिन ए की कमी से रतौंधी, अंधापन, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी, गंभीर तथा लंबे समय तक बीमारियों का बने रहना और कुपोषण जैसी समस्याएं हो जाती हैं, जिससे बाल मृत्यु दर में बढ़ोतरी होती है। वहीं समय पर खुराक देने से बच्चों को अंधापन से बचाव, कुपोषण से मुक्ति और रोगों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी (प्रतिरोधक क्षमता) में जबरदस्त वृद्धि मिलती है।
​अभियान के शुभारंभ के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मुस्तैद नजर आई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. रवि सिंह, नोडल अर्बन डॉ. अमितेश द्विवेदी, अर्बन कोऑर्डिनेटर राहुल शाक्य, प्रभारी अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर डॉ. शाहीन फातिमा, एएनएम प्रियंका सिंह, रचना, रिमझिम और दीपक केवट सहित भारी संख्या में विभागीय कर्मचारी, क्षेत्रीय महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Devansh Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय देवांश सिंह खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

एसएसपी का सख्त एक्शन—इंस्पेक्टर-सीओ से फोन पर वार्ता, संतोषजनक जवाब न मिलने पर उप निरीक्षक लाइन हाजिर

जनता दर्शन में शिकायत,पेट्रोल पंप पर 3999 रुपये का तेल भराकर फरार, नंबर प्लेट ढककर पहुंचे थे बदमाश
एसएसपी का सख्त एक्शन—इंस्पेक्टर-सीओ से फोन पर वार्ता, संतोषजनक जवाब न मिलने पर उप निरीक्षक लाइन हाजिर

यूपी पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 9 अंकों का विशेष नंबर आवंटित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 9 अंकों का विशेष नंबर आवंटित

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा: तीन दिनों में 30,963 अभ्यर्थी अनुपस्थित

सख्त सुरक्षा, पारदर्शी व्यवस्था के बीच गोरखपुर में सकुशल संपन्न हुई परीक्षा
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा: तीन दिनों में 30,963 अभ्यर्थी अनुपस्थित

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

राज्यसभा से इस्तीफा देकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा से मिलीं सुष्मिता देव

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को सदन की सदस्यता से...
राष्ट्रीय 
राज्यसभा से इस्तीफा देकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा से मिलीं सुष्मिता देव

उत्तर प्रदेश

यूपी पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 9 अंकों का विशेष नंबर आवंटित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 9 अंकों का विशेष नंबर आवंटित

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

तहसीलदार से एसडीएम बने 20 अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण

डीएम से शिष्टाचार भेंट,एडीएम सिटी के नेतृत्व में हुआ प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश 
तहसीलदार से एसडीएम बने 20 अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार