अदम्य साहस और निर्णय की क्षमता का शाखा पर किया प्रदर्शन 

राष्ट्र सेविका समिति की ओर से आयोजित 15 दिवसीय शिविर में बहनें (युवतियां) ले रहीं हैं प्रशिक्षण

Published By Lokendra Verma
On
Lokendra Verma Picture

11 जून को पथ संचलन और 13 जून को होगा विशाल समापन प्रदर्शन

अलीगढ़ । राष्ट्र सेविका समिति की ओर से आयोजित 15 दिवसीय वर्ग में बहनों (युवतियों) ने अदम्य साहस और निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन किया। बहनों ने संघ स्थान पर नियुद्ध, खेलकूद, समता, दंड आदि का प्रदर्शन कर रोमांचित कर दिया। अचानक बनी विषम परिस्थितियों से कैसे निपटा जाए इसके बारे में भी उन्होंने त्वरित निर्णय लेकर तैयारी का परिचय दिया। एक घंटे के संघ स्थान पर इन प्रदर्शनों के माध्यम से बहनों ने यह बताने की कोशिश की कि वह किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं। 
मथुरा रोड पर सिंघारपुर स्थित सीबी विद्या पीठ में राष्ट्र सेविका समिति की ओर से प्रवेश प्रबोध शिक्षा वर्ग आयोजित किया गया है। वर्ग में मंगलवार को 29 जिलों से आईं 130 बहनों ने शाखा प्रदर्शन के माध्यम से अपने कौशल दिखाया। तपती धूप में बहनों ने धैर्य, कौशल और साहस का परिचय दिया। सात स्थानों पर ध्वज लगाएं गए। इसके बाद बहनों ने संघ स्थान पर होने वाले कार्यक्रम प्रारंभ किए। शाखा में नियुद्ध (जूडो कराटे) में बहनों ने विषम परिस्थितियों में कैसे निपटा जा सकता है उसका प्रदर्शन किया। दंड के माध्यम से अपना कौशल दिखाया। बहनों ने शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और आत्मरक्षा के प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि वह किसी से भी कम नहीं हैं, यदि उनके सामने कोई भी आ जाए तो वह मुकाबला करने में सक्षम है। शाखा के बाद पथ संचलन में बहनों ने अनुशासन का परिचय दिया। घोष के साथ कदम से कदमताल करते हुए बहनों ने संचलन किया। इस समय उनका अनुशासन और आत्मविश्वास देखते ही बनता था। वर्ग में वर्ग पालक मधु मिश्रा, प्रांत कार्यकारणी सदस्य कृष्णा शर्मा, क्षेत्र कार्यकारणी सदस्य कमल धींगरा, अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख डाक्टर शरद रेणु, अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य डाक्टर शारदा पांडेय ने शाखा का निरीक्षण किया। वर्गाधिकारी डाक्टर अंजू सूद, रेवा लक्ष्मी, प्रांत सह कार्यवाहिका डाक्टर निशा शर्मा अधिकारी के रूप में मौजूद रहीं। कालीचरण, विभाग सह संघचालक ललित कुमार, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, सह प्रचार प्रमुख राज नारायण सिंह, सुनील भंडारी, ऋषभ सिंह, चेतन वार्ष्णेय आदि थे। 

सीबी गुप्ता विद्या पीठ में आयोजित 15 दिवसीय वर्ग अब समापन की ओर है। विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि 11 जून को  बहनों का शहर में पथ संचलन निकाला जाएगा। जिसमें वह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कदमताल करते हुए निकलेंगी। 13 जून को सीबी गुप्ता विद्या पीठ परिसर में विशाल समापन कार्यक्रम होगा। जिसमें विशिष्ट अतिथि व जन सामान्य भी आमंत्रित किए गए हैं।

जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी ये खबर भी पढ़े : जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Lokendra Verma Picture

लोकेंद्र वर्मा को पत्रकारिता क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव है और वह ‘तरुणमित्र’ के अलीगढ़ ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

नवीनतम

प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

लखनऊ। प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों/स्थलों को संरक्षित घोषित किए जाने के लिए प्रथम विज्ञप्ति/अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
उत्तर प्रदेश 
प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

उत्तर प्रदेश

प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

लखनऊ। प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों/स्थलों को संरक्षित घोषित किए जाने के लिए प्रथम विज्ञप्ति/अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
उत्तर प्रदेश 
प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

आरटीओ कार्यालय में हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा

लखनऊ। मंगलवार आरटीओ कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हनुमान मंदिर मे आज छठवें बड़े मंगल पर भगवान हनुमान की भव्य-पूजा अर्चना...
उत्तर प्रदेश 
आरटीओ कार्यालय में हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा