नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पाक्सो एक्ट थाना बखिरा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजन पुत्र फूलचन्द्र निवासी बड़गो थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को बड़गो मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनाँक 07.06.2026 को थाना बखिरा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने तथा वादिनी के पुत्र को डन्डे से मारने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना बखिरा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर आज दिनाँक 10.06.2026 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
