फल उद्यान पार्क में योग शिविर आयोजित

डॉ. नवीन सिंह ने कराया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व इंडियन योग एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाने के उद्देश्य से इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के चेयरपर्सन पीयूष कांत मिश्रा एवं सचिव अमित गर्ग के निर्देशन तथा पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह, सचिव आशीष टंडन एवं सह सचिव डॉ. रमेश चंद्रा के नेतृत्व में विभिन्न योग शिविरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय उद्यान विभाग के फल उद्यान पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया।
यह जानकारी देते हुए आईवाईए के कन्वीनर सौरभ तुलस्यान ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
योग शिविर में योगाचार्य डॉ. नवीन सिंह ने साधकों को योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं ध्यान का अभ्यास कराया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति अपने आहार, विचार और व्यवहार को संयमित रखते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाए तो वह शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है।
शिविर में प्रमुख रूप से सुनील सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, भूपेन्द्र चौधरी, मंजेश राजभर, अभिनव पाण्डेय, गणेश गुप्ता, संतोष तिवारी, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव, जितेन्द्र पाण्डेय, मंगेश राजभर, प्रेम श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह 'भोलू', बलराम तिवारी, सोनू पाण्डेय, के.डी. वर्मा सहित अनेक योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

बिरसा मुंडा की गाथा राष्ट्रभक्ति देश की हर पीढ़ी में भावना जगाती: मोदी

नई दिल्ली। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...
राष्ट्रीय 
बिरसा मुंडा की गाथा राष्ट्रभक्ति देश की हर पीढ़ी में भावना जगाती: मोदी

खलीलाबाद पुलिस द्वारा 1.3 किलोग्राम अवैध गाँजा के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के
उत्तर प्रदेश 
खलीलाबाद पुलिस द्वारा 1.3 किलोग्राम अवैध गाँजा के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दहेज मृत्यु कारित करने के मामलें में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्व दवन सिंह* के विदित...
उत्तर प्रदेश 
दहेज मृत्यु कारित करने के मामलें में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया

संत कबीर नगर ।  उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर...
उत्तर प्रदेश 
उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया

काशी में स्थापित होगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग, श्रृदालु के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के शासन की अनुमति के बाद वाराणसी में भेलूपुर क्षेत्र स्थित जलकल विभाग के बीस एकड़ भूमि...
धर्म-आध्यात्म  उत्तर प्रदेश 