एसएसपी का सख्त एक्शन, इंस्पेक्टर-सीओ से फोन पर वार्ता, संतोषजनक जवाब न मिलने पर उप निरीक्षक लाइन हाजिर

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

जनता दर्शन में शिकायत,पेट्रोल पंप पर 3999 रुपये का तेल भराकर फरार, नंबर प्लेट ढककर पहुंचे थे बदमाश

गोरखपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता का एक अहम उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब जनता दर्शन के दौरान एक पीड़ित की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए लापरवाह पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से न सिर्फ पीड़ित को राहत मिली, बल्कि आम जनता के बीच पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत हुआ है।

मामला स्थानीय थाना बड़हलगंज क्षेत्र के नेवादा स्थित मंजू शाही के पेट्रोल पंप का है। जानकारी के अनुसार, कुछ मनबढ़ युवक बलेनो (Baleno) कार से पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट पर कपड़ा बांध रखा था, जिससे उनकी पहचान छिपी रहे। बदमाशों ने पंप कर्मियों को धमकाते हुए 3999 रुपये का पेट्रोल भरवाया और बिना भुगतान किए मौके से फरार हो गए।
पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बदमाशों ने जानबूझकर नंबर प्लेट को ढका हुआ था। इतना ही नहीं, पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर उक्त बलेनो कार एक ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद वाहन का नंबर DL 3CC 5584 सामने आया। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित का आरोप है कि मामले की सूचना देने के बाद भी बड़हलगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक विनय पांडेय ने गंभीरता नहीं दिखाई और कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पंप मालिक को ही इधर-उधर दौड़ाया जाने लगा। इससे आहत होकर पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाने के लिए जनता दर्शन का रुख किया।
जनता दर्शन में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने स्वयं पीड़ित की बात गंभीरता से सुनी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने तत्काल संबंधित इंस्पेक्टर और क्षेत्राधिकारी (सीओ) से फोन पर वार्ता की, लेकिन जब उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए लापरवाही बरतने वाले उप निरीक्षक विनय पांडेय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया।
एसएसपी की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से पीड़ित पंप मालिक समेत अन्य उपस्थित लोगों के चेहरे पर संतोष साफ झलकने लगा। पीड़ित ने एसएसपी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी स्पष्ट संदेश गया है कि लापरवाही या शिकायतों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की सख्त और समयबद्ध कार्रवाई से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत होता है। जनता दर्शन जैसे मंच पर सीधे अधिकारियों द्वारा सुनवाई और त्वरित निर्णय लेने की प्रक्रिया आम लोगों को न्याय के प्रति आश्वस्त करती है। गोरखपुर पुलिस की यह पहल यह दर्शाती है कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

महिलाओं से चेन लूटने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा ये खबर भी पढ़े : महिलाओं से चेन लूटने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

आप छात्र संगठन का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

दरोगा भर्ती से लेकर नीट और सीयू ईटी तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ
उत्तर प्रदेश 
आप छात्र संगठन का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

मेजर जनरल ने प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण, कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना

लखनऊ। राष्ट्रीय कैडेट कोर लखनऊ मुख्यालय के अंतर्गत 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
मेजर जनरल ने प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण, कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

बख्शी का तालाब। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बीकामऊ खुर्द गांव में बुधवार सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति का...
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर लगा जन चौपाल, महापौर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित जन चौपाल अभियान के...