फर्जी QR कोड बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

भारी मात्रा में उपकरण बरामद

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

​गोरखपुर(तेजपाल सिंह की रिपोर्ट )थाना कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों के जरिए मर्चेंट QR कोड बनाकर साइबर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

​एसपी सिटी.निमिष पाटिल ने बताया कि अभियुक्तों ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके Google Pay, Mobikwik जैसी कंपनियों के मर्चेंट QR कोड तैयार किए थे। इन QR कोड्स और मर्चेंट साउंड बॉक्स का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड से कमाई गई अवैध धनराशि के लेनदेन और निकासी के लिए किया जाता था। वे आम जनता के ऑनलाइन GST बिलों का उपयोग करके फर्जी पैन कार्ड बनाते थे। इसके बाद, अपने साथियों से प्राप्त किराए के बैंक खातों और ईमेल आईडी का उपयोग करके मर्चेंट QR कोड और साउंड बॉक्स सक्रिय करते थे। पुलिस ने जब उनके मोबाइल की जांच की, तो उसमें बड़ी संख्या में लोगों के फर्जी पैन कार्ड, बैंक खाते की डिटेल और आधार कार्ड की फोटो मिलीं। पुलिस के मुताबिक, इन बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड का लेनदेन हुआ है और इन खातों से जुड़ी कई शिकायतें अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं।

 प्रबंध निदेशक ने निरीक्षण कर दिया पेड़ी प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह  ये खबर भी पढ़े :  प्रबंध निदेशक ने निरीक्षण कर दिया पेड़ी प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह

 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -*
1.    संकेत राय पुत्र बृजेन्द्र राय निवासी बसडिला गुनाकर, पोस्ट तरया सुजान, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर
2.    तौहीद आलम उर्फ गोलू पुत्र अब्दुल्ला अंसारी , निवासी 28-टी शहीद अब्दुल्ला नगर, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर 
3.    राज सिंह पुत्र स्व0 सतीश सिंह निवासी मकान संख्या 221-A, आवास विकास कॉलोनी, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर

 शाहजहांपुर: महिला हेल्पडेस्क पर रील बनाने वाले 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर ये खबर भी पढ़े :  शाहजहांपुर: महिला हेल्पडेस्क पर रील बनाने वाले 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर

*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण -*
मु0अ0सं0 119/2026 धारा 119/2026 धारा 318(4), 340(2), 336(3), 3(5) बीएनएस व 66डी आई टी एक्ट थाना कोतवाली गोरखपुर

जिला कारागार में सभी बन्दियों की जांच निर्धारित मानको के अनुरूप सुनिश्चित की जाये:सीएमओ ये खबर भी पढ़े : जिला कारागार में सभी बन्दियों की जांच निर्धारित मानको के अनुरूप सुनिश्चित की जाये:सीएमओ

गिरफ्तारी की टीम में उ0नि0 उपेन्द्र कुमार सिंह साइबर कमाण्डो गोरखपुर जोन गोरखपुर,उ0नि0 आदित्य कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी बक्शीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर,उ0नि0 सौरभ मौर्य थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर (नोडल साइबर अधिकारी),उ0 नि0 हर्ष कुमार शुक्ला थाना कोतवाली गोरखपुर, उ0नि0 संध्या मौर्य थाना कोतवाली गोरखपुर,हे0का0 अमरेन्द्र प्रताप सिंह थाना कोतवाली गोरखपुर,का0 राकेश कुमार थाना कोतवाली गोरखपुर,,का0 नीतीश कुमार थाना कोतवाली गोरखपुर,का0 संजीत यादव  थाना कोतवाली गोरखपुर, का0 अवनीश कुमार पांडे थाना कोतवाली गोरखपुर, हे0का0 मोहम्मद मोहसिन खान जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम जनपद गोरखपुर,, हे0का0 धर्मेन्द्र नाथ तिवारी जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम जनपद गोरखपुर,का0 अंकित सिंह जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम जनपद गोरखपुर,का0 अमित यादव जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम जनपद गोरखपुर शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद रवि किशन ने की पूजा-अर्चना

सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद रवि किशन ने की पूजा-अर्चना

पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल पर दुनिया भर से मिली बधाई और शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया के कई देशों के...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल पर दुनिया भर से मिली बधाई और शुभकामनाएं

कानपुर में मछली पकड़ रहे युवकों को नोन नदी में मिला मिसाइल जैसा उपकरण, बम निरोधक टीम जांच में जुटी

कानपुर। गजनेर थाना क्षेत्र के जसवापुर गांव के पास नोन नदी के खड्ड में मछली पकड़ रहे कुछ युवकों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में मछली पकड़ रहे युवकों को नोन नदी में मिला मिसाइल जैसा उपकरण, बम निरोधक टीम जांच में जुटी

अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन से खाई में गिरी कार , भाजपा नेता समेत तीन की मौत

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग ज़िले में मिगिंग-टूटिंग सड़क पर, मिगिंग से 3 किलोमीटर दूर एक दुखद सड़क हादसे...
राष्ट्रीय 
अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन से खाई में गिरी कार , भाजपा नेता समेत तीन की मौत

मोदी ने रचा लोकतंत्र का नया इतिहास, लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का बनाया रिकॉर्ड

नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, सबसे लंबे निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी
राष्ट्रीय 
मोदी ने रचा लोकतंत्र का नया इतिहास, लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश

कानपुर में मछली पकड़ रहे युवकों को नोन नदी में मिला मिसाइल जैसा उपकरण, बम निरोधक टीम जांच में जुटी

कानपुर। गजनेर थाना क्षेत्र के जसवापुर गांव के पास नोन नदी के खड्ड में मछली पकड़ रहे कुछ युवकों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में मछली पकड़ रहे युवकों को नोन नदी में मिला मिसाइल जैसा उपकरण, बम निरोधक टीम जांच में जुटी

एसएसपी का सख्त एक्शन, इंस्पेक्टर-सीओ से फोन पर वार्ता, संतोषजनक जवाब न मिलने पर उप निरीक्षक लाइन हाजिर

जनता दर्शन में शिकायत,पेट्रोल पंप पर 3999 रुपये का तेल भराकर फरार, नंबर प्लेट ढककर पहुंचे थे बदमाश
उत्तर प्रदेश 
एसएसपी का सख्त एक्शन, इंस्पेक्टर-सीओ से फोन पर वार्ता, संतोषजनक जवाब न मिलने पर उप निरीक्षक लाइन हाजिर

यूपी पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 9 अंकों का विशेष नंबर आवंटित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 9 अंकों का विशेष नंबर आवंटित

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा: तीन दिनों में 30,963 अभ्यर्थी अनुपस्थित

सख्त सुरक्षा, पारदर्शी व्यवस्था के बीच गोरखपुर में सकुशल संपन्न हुई परीक्षा
उत्तर प्रदेश 
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा: तीन दिनों में 30,963 अभ्यर्थी अनुपस्थित