मोदी ने रचा लोकतंत्र का नया इतिहास, लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का बनाया रिकॉर्ड

4,399 दिन पूरे, कैबिनेट ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, देशभर में गौरव का माहौल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, सबसे लंबे निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी

  • कैबिनेट ने विकास, सुशासन और जनविश्वास को उपलब्धि का आधार बताया

नई दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में बुधवार का दिन एक नए अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहकर देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 

इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और इसे भारतीय लोकतंत्र, जनभागीदारी तथा जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया। कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा गया कि यह उपलब्धि ऐसे समय आई है, जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार अपने 12 वर्ष पूरे कर चुकी है और प्रधानमंत्री लगभग 25 वर्षों की सतत शासन यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। मंत्रिमंडल ने इसे केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के निरंतर विश्वास और स्थिर शासन की स्वीकृति बताया।

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 661 करोड़ बैंक घोटाले में छापेमारी से मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 661 करोड़ बैंक घोटाले में छापेमारी से मचा हड़कंप

प्रस्ताव में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ गरीब कल्याण को शासन का केंद्र बनाया। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को पक्के घर, बिजली, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन तथा स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही युवाओं, महिलाओं और किसानों के सशक्तिकरण के लिए स्टार्टअप इंडिया, महिला आरक्षण, लखपति दीदी अभियान, पीएम किसान सम्मान निधि और चंद्रयान जैसी पहलों को देश की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव बताया गया।

ईरान-इजरायल तनाव बढ़ा, भारत ने जारी की नई एडवाइजरी, यात्रा न करने की दी सलाह  ये खबर भी पढ़े : ईरान-इजरायल तनाव बढ़ा, भारत ने जारी की नई एडवाइजरी, यात्रा न करने की दी सलाह 

मंत्रिमंडल ने अनुच्छेद-370 हटाने, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), वन रैंक-वन पेंशन, नागरिकता संशोधन अधिनियम, नए आपराधिक कानून, श्रम सुधार, आत्मनिर्भर भारत अभियान, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने तथा जी-20 की सफल अध्यक्षता जैसी पहलों को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में रेखांकित किया। प्रस्ताव में कहा गया कि इन निर्णयों ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी और देश को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बिरसा मुंडा की गाथा राष्ट्रभक्ति देश की हर पीढ़ी में भावना जगाती: मोदी ये खबर भी पढ़े : बिरसा मुंडा की गाथा राष्ट्रभक्ति देश की हर पीढ़ी में भावना जगाती: मोदी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में राजनीतिक स्थिरता, पारदर्शी प्रशासन और दूरदर्शी नीतियों ने भारत के विकास को नई गति दी है। मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण, गरीबों के उत्थान, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय सुरक्षा और विकसित भारत-2047 के संकल्प के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीघार्यु की कामना भी की।

उधर, प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री को ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में सुशासन, पारदर्शिता, समावेशी विकास और राष्ट्रीय प्रगति को नई दिशा मिली है। कैबिनेट का यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी के लंबे कार्यकाल के साथ-साथ लोकतांत्रिक जनादेश और निरंतर शासन व्यवस्था के प्रति जनता के विश्वास का भी औपचारिक दस्तावेज माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भाजपा सरकार में कमीशनखोरी और अवैध खनन जमकर फलफूल रहा : अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में कमीशनखोरी पूरे प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा सरकार में कमीशनखोरी और अवैध खनन जमकर फलफूल रहा : अखिलेश यादव

आप छात्र संगठन का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

दरोगा भर्ती से लेकर नीट और सीयू ईटी तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ
उत्तर प्रदेश 
आप छात्र संगठन का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

मेजर जनरल ने प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण, कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना

लखनऊ। राष्ट्रीय कैडेट कोर लखनऊ मुख्यालय के अंतर्गत 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
मेजर जनरल ने प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण, कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

बख्शी का तालाब। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बीकामऊ खुर्द गांव में बुधवार सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति का...
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर लगा जन चौपाल, महापौर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित जन चौपाल अभियान के...