ईरान-इजरायल तनाव बढ़ा, भारत ने जारी की नई एडवाइजरी, यात्रा न करने की दी सलाह 

ईरान में फंसे भारतीयों से जल्द देश छोड़ने की अपील

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच यात्रा टालने की सलाह

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच फिर भड़के सैन्य संघर्ष के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। ईरान में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों को फिलहाल ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी है। साथ ही वहां मौजूद भारतीय नागरिकों से उपलब्ध परिवहन साधनों का उपयोग कर जल्द से जल्द देश छोड़ने को कहा गया है।

दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि क्षेत्र में तेजी से बदलते सुरक्षा हालात को देखते हुए पहले जारी परामर्श को दोहराया जा रहा है। भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

शतरंज की बिसात पर भारत का जलवा, प्रज्ञानंद ने नॉर्वे में जीता सबसे बड़ा ताज ये खबर भी पढ़े : शतरंज की बिसात पर भारत का जलवा, प्रज्ञानंद ने नॉर्वे में जीता सबसे बड़ा ताज

इस बीच ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं, जबकि ईरान के पश्चिमी हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर इजरायल ने भी तेल अवीव स्थित बेन गुरियन हवाई अड्डे पर सुरक्षा प्रतिबंध और कड़े कर दिए हैं।
तनाव उस समय और बढ़ गया जब लेबनान में हिज्बुल्लाह पर इजरायली कार्रवाई के जवाब में ईरान ने रविवार रात इजरायल के कई क्षेत्रों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने ईरान के खुजेस्तान प्रांत स्थित माहशहर क्षेत्र की कारून पेट्रोकेमिकल कंपनी समेत कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के मुताबिक इन हमलों में औद्योगिक प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

जीडीपी वृद्धि ने साबित की भारत की आर्थिक ताकत: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ये खबर भी पढ़े : जीडीपी वृद्धि ने साबित की भारत की आर्थिक ताकत: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने इजरायल के रमत डेविड एयरबेस पर मिसाइल हमला किया। वहीं इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने सोमवार तड़के पश्चिमी और मध्य ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले करने की पुष्टि की है।

डिजिटल मंच ई-जागृति को ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार में रजत सम्मान ये खबर भी पढ़े : डिजिटल मंच ई-जागृति को ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार में रजत सम्मान

तेहरान में सोमवार सुबह दो जोरदार धमाकों की आवाजें भी सुनी गईं, हालांकि ईरानी अधिकारियों ने किसी रिहायशी इलाके में बड़े विस्फोट की पुष्टि नहीं की है। लगातार हो रहे हमलों और जवाबी कार्रवाइयों के कारण पूरे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय हालात पर नजर बनाए हुए है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लविवि छात्रों के साथ धरने पर बैठे सपा विधायक, सात दिन से जारी है प्रदर्शन

लखनऊ। सोमवार लविवि में छात्रों के निष्कासन और फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को सातवें...
उत्तर प्रदेश 
लविवि छात्रों के साथ धरने पर बैठे सपा विधायक, सात दिन से जारी है प्रदर्शन

जनपद के नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं - सदर विधायक

फिरोजाबाद, सदर विधायक मनीष असीजा ने लोक निर्माण विभाग द्वारा राजा का ताल से मक्खनपुर तक सर्विस लेन पर लगी...
उत्तर प्रदेश 
जनपद के नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं - सदर विधायक

भाजपा सरकार में मंहगाई बढ़ने से किसानों के सामने पैदा हुआ खेती का संकट : अखिलेश

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा सरकार में मंहगाई बढ़ने से किसानों के सामने पैदा हुआ खेती का संकट : अखिलेश

ऑटो में छेड़खानी करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली

लखनऊ। गाजीपुर इलाके में चलते ऑटो में व्यापारी की पत्नी से छेड़खानी करके नीचे फेंकने वाले बदमाश को पुलिस ने...