यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा : कड़ी सुरक्षा में हुई पहले दिन की परीक्षा संपन्न

नकल विहिन और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई सम्पन्न

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

डीएम लखनऊ और ज्वाइंट कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लखनऊ। मंगलवार उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा राजधानी समेत पूरे प्रदेश में सकुशल सम्पन्न हुई। डीएम लखनऊ और ज्वाइंट कमिश्नर ने परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण भी किया। पहले दिन यह परीक्षा दो पालियों में हुई। सभी जिलों में नकल विहिन और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न हुई। किसी भी जिले से अभी तक कोई ऐसी घटनाएं नहीं सुनाई दी,जिसे किसी अभ्यर्थी को परीक्षा देने में दिक्कत का सामना करना पड़ा हो।

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई है। यह परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून को प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32 हजार 679 पदों के लिए 28 लाख 86 हजार 797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रदेशभर में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रविवार शाम से ही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का किया चालान ये खबर भी पढ़े : यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का किया चालान

सोमवार को पहले दिन की दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई है। खास बात यह रही है कि इस परीक्षा में मध्य प्रदेश के युवाओं भी शामिल हुए है। परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकले कुछ परीक्षार्थियों के चहेरे अच्छा पेपर जाने की झलक साफ दिख रही थी तो कुछ परीक्षार्थी मायुष भी दिखे। कुछ अभ्यर्थियों ने कहा कि मैथ के सवाल कठिन थे तो कुछ ने जीए और रीजनिंग में कुछ कठिन प्रश्न आए थे। कुछ अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर बहुत अच्छे आए थे। कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में रविवार से पुलिस बल तैनात कर दिए गए थे। 

1.50 लाख रुपये की स्मैक और 88 हजार रुपये की नकदी के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : 1.50 लाख रुपये की स्मैक और 88 हजार रुपये की नकदी के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

परीक्षा की निगरानी के राजधानी लखनऊ केंद्रीय तो जनपद में कंट्रोल रूम बनाए गए थे। नोडल अधिकारी और स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर नजर रखे थे। यूपी एसटीएफ भी सॉल्वरों को पकड़ने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रही। सोशल मीडिया पर पूरी तरह से सर्विलांस और साइबर टीम सक्रिय रही। परीक्षा लीक न होसोमवार को परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग से गुजरना पड़ा। अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा केंद्रो पर व्यवस्था बेहतर रही है। पेपर भी अच्छा गया है आगे चलकर पेपर लीक न हो तो बेहतर होगा। 

लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर, दुकानों पर चढ़कर पलटा बेकाबू डंपर, दो घायल ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर, दुकानों पर चढ़कर पलटा बेकाबू डंपर, दो घायल

उल्लेखनीय है कि भर्ती प्रक्रिया के तहत 75 जिलों परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रदेशभर में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 32 हजार 679 पदों के लिए 28 लाख 86 हजार 797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा 8,9 और 10 जून को परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए निर्धारित समय के अतिरिक्त 5 मिनट अतिरिक्त भी दिए जाएंगे। तीन दिनों में कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न होगी। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुविधाजनक भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के विभिन्न जनपदों में आवागमन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर शुरू

लखनऊ। मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए आयोजित 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर शुरू

महासागर दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, प्लास्टिक प्रदूषण पर जताई चिंता

ऋषिकेश। विश्व महासागर दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने मानवता को झकझोरने वाला...
उत्तराखंड 
महासागर दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, प्लास्टिक प्रदूषण पर जताई चिंता

समझौतों की अवहेलना और निरंतर उत्पीड़न कारवाई से बिजली कर्मियों में नाराजगी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों की...
उत्तर प्रदेश 
समझौतों की अवहेलना और निरंतर उत्पीड़न कारवाई से बिजली कर्मियों में नाराजगी

होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

स्वीकृत भवन मानचित्र के विपरीत निर्माण मिला
उत्तर प्रदेश 
होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि

गोसाईगंज लखनऊ। गोसाईंगंज क़स्बे के निवासी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि कमल आग्नेय को उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री पुष्कर धामी ने 1...