डिजिटल मंच ई-जागृति को ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार में रजत सम्मान

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के विभाग के डिजिटल मंच ‘ई-जागृति’ को उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली में डिजिटल बदलाव और सरकारी प्रक्रियाओं को सरल व तेज बनाने के लिए प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की ओर से राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार-2026 में रजत सम्मान प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार ‘प्रौद्योगिकी के उपयोग से सरकारी प्रक्रियाओं के पुनर्गठन और डिजिटल परिवर्तन’ श्रेणी में दिया गया है। 341 नामांकनों के बीच हुए मूल्यांकन के बाद ई-जागृति का चयन किया गया।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने रविवार को बताया कि 01 जनवरी 2025 को शुरू किए गए ई-जागृति मंच ने उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली को डिजिटल, पारदर्शी और अधिक सुलभ बनाया है। इस मंच के जरिए अब तक 2.29 लाख से अधिक उपभोक्ता मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 2.07 लाख मामलों का निपटारा किया जा चुका है। मंच की कुल निपटान दर 90.75 प्रतिशत रही है।

मंत्रालय के अनुसार, ई-जागृति ने ओसीएमएस, ई-दाखिल, एनसीडीआरसी सीएमएस और कन्फोनेट जैसी चार पुरानी प्रणालियों को एकीकृत कर एआई-सक्षम और पूर्णतः पेपरलेस मंच उपलब्ध कराया है। वर्तमान में इस पर 4.15 लाख से अधिक उपयोगकर्ता पंजीकृत हैं।

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान उपभोक्ता आयोगों में 1.65 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए, जबकि 1.52 लाख से अधिक मामलों का निपटारा किया गया। इस अवधि में निपटान दर बढ़कर 92.30 प्रतिशत हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 89.47 प्रतिशत थी।

मंत्रालय ने बताया कि वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 30,683 मामलों का संचालन किया गया, जबकि 87,083 सुनवाई ऑनलाइन हुईं। वर्चुअल माध्यम से 4,941 मामलों का निपटारा किया गया।

ई-जागृति मंच के माध्यम से उपभोक्ता देश और विदेश से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं, दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं, मामले की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और वर्चुअल सुनवाई में भाग ले सकते हैं। मंच पर बहुभाषी सुविधा, एआई चैटबॉट, वॉयस-टू-टेक्स्ट, ऑनलाइन भुगतान, एसएमएस और ई-मेल अलर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मंत्रालय के अनुसार, अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए भी यह मंच उपयोगी साबित हुआ है। अब तक 3,312 एनआरआई उपयोगकर्ता पंजीकृत हुए हैं और 751 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से 61 मामलों का निपटारा किया जा चुका है।

वित्त वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) सहित उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, मेघालय, राजस्थान, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश ने 100 प्रतिशत से अधिक निपटान दर दर्ज की है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

"नशामुक्त छत्तीसगढ़" अभियान के तहत अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो से अधिक गांजा बरामद

रायपुर। रायपुर पुलिस द्वारा "नशामुक्त छत्तीसगढ़" विजन के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना टिकरापारा पुलिस को एक...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
"नशामुक्त छत्तीसगढ़" अभियान के तहत अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो से अधिक गांजा बरामद

रायगढ़: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के...
छत्तीसगढ़ 
रायगढ़: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

मोदी सरकार की उपलब्धियां प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : पंकज चौधरी

कानपुर। मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण के रहे हैं। इन उपलब्धियों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार की उपलब्धियां प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : पंकज चौधरी

भागलपुर: तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, मुआवजे की मांग

भागलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।...
बिहार 
भागलपुर: तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, मुआवजे की मांग

एएनटीएफ ने 18 लाख की स्मैक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क जांच जारी

किशनगंज। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवगठित एंटी नारकोटिक्स टास्क...
बिहार 
एएनटीएफ ने 18 लाख की स्मैक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क जांच जारी

उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार की उपलब्धियां प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : पंकज चौधरी

कानपुर। मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण के रहे हैं। इन उपलब्धियों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार की उपलब्धियां प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : पंकज चौधरी

उत्कर्ष चौधरी ने बढ़ाया मानः जेईइ मेन्स में 99.61 परसेंटाइल के बाद जी एडवांस्ड में मिली सफलता

बस्ती - शहर के खौरहवा मोहल्ला निवासी शिक्षक अजय प्रताप चौधरी व शिक्षिका कविता चौधरी के बड़े पुत्र उत्कर्ष चौधरी...
उत्तर प्रदेश 
उत्कर्ष चौधरी ने बढ़ाया मानः जेईइ मेन्स में 99.61 परसेंटाइल के बाद जी एडवांस्ड में मिली सफलता

होम्योपैथी ,एलोपैथिक मेडिकल कैंप व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

बस्ती - वामा सारथी की अध्यक्षा पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
होम्योपैथी ,एलोपैथिक मेडिकल कैंप व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

संविदा कर्मियों का कोड लाक, ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के लिये भटक रहे है लोग

बस्ती - आरटीओ विभाग में संविदा कर्मचारियों का कोड लाक हो जाने के कारण लोगों को ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों का कोड लाक, ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के लिये भटक रहे है लोग