संविदा कर्मियों का कोड लाक, ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के लिये भटक रहे है लोग

ऑटो रिक्शा जन कल्याण समिति के महेन्द्र ने रोजमारटा कंपनी को भेजा पत्रः मुआवजे की मांग

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - आरटीओ विभाग में संविदा कर्मचारियों का कोड लाक हो जाने के कारण लोगों को ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के लिये कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ी धूप में उम्मीद लेकर आने वाले लोग निराश लौट रहे हैं। इस सम्बन्ध में ऑटो रिक्शा जन कल्याण समिति के जिला संरक्षक महेन्द्र श्रीवास्तव ने रोजमारटा कंपनी के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए एक शिकायत पत्र कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक को भेजा है। समिति के जिला संरक्षक ने आरोप लगाया है कि 5 और 6 जून को बिना किसी पूर्व सूचना के बायोमैट्रिक एव स्कूटिंग केंद्र को पूर्णरूप से बंद कर दिया गया, जिससे सैकडों अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पत्र में कहा गया है कि पंजीयन चिह्न यूपी 51 बस्ती स्थित डीटीआई से कंपनी ने सभी स्टॉपों का कोड सीज कर दिया और न तो कोई नया स्टॉप भेजा गया और न ही कोई सूचना दी गई। इस लापरवाही का खामियाजा उन अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ा जो 5 और 6 जून को राजस्व जमा कर स्लाट बुक करके आए थे। कंपनी के सारे स्टॉप नदारद थे और तालाबंद मिले। इसके कारण अभ्यर्थियों को चिलचिलाती धूप में     धक्के खने पर मजबूर होना पड़ा।
शिकायत पत्र में कहा गया है कि 5 और 6 जून को कुल लगभग 500 स्लॉट बुक थे, जिनमें से किसी का भी बायमैट्रिक व स्कूटिंग नहीं हो सका। इन अभ्यर्थियों में कई लोगों के  दिल्ली, बाम्बे और गुजरात के ट्रेन टिकट पहले से रिजर्व थे। कंपनी की घोर लापरवाही के चलते सैकड़ो  अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचा है।
समिति ने रोज मार्टा कंपनी से मांग की है कि वह 5 व 6 जून के सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को उनके आने-जाने का किराया, राजस्व और रद्द हुए रेल टिकट की भरपाई करे।
महेन्द्र श्रीवास्तव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कंपनी ने समय रहते मुआवजा नहीं दिया तो ऑटो रिक्शा यूनियन जन आंदोलन और न्यायालय जाने के लिए बाध्य होगी, और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी रोज मार्टा कंपनी की होगी। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

गुजराती गायिका किंजल व अभिनेत्री मोनल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल

उज्जैन। प्रसिद्ध गुजराती गायिका किंजल दवे और फिल्म अभिनेत्री मोनल गज्जर ने रविवार तड़के मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचकर विश्व...
राज्य  मध्य प्रदेश 
गुजराती गायिका किंजल व अभिनेत्री मोनल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल

गुजरात के सूरत में ईटीपी प्लांट की टंकी में उतरे 4 सफाई कर्मियों की मौत

सूरत। गुजरात के सूरत शहर के खांड बाजार क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां की चौर्यासी डेयरी...
राष्ट्रीय  राज्य  गुजरात 
गुजरात के सूरत में ईटीपी प्लांट की टंकी में उतरे 4 सफाई कर्मियों की मौत

"नशामुक्त छत्तीसगढ़" अभियान के तहत अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो से अधिक गांजा बरामद

रायपुर। रायपुर पुलिस द्वारा "नशामुक्त छत्तीसगढ़" विजन के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना टिकरापारा पुलिस को एक...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
"नशामुक्त छत्तीसगढ़" अभियान के तहत अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो से अधिक गांजा बरामद

रायगढ़: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के...
छत्तीसगढ़ 
रायगढ़: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

मोदी सरकार की उपलब्धियां प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : पंकज चौधरी

कानपुर। मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण के रहे हैं। इन उपलब्धियों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार की उपलब्धियां प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : पंकज चौधरी

उत्तर प्रदेश

उत्कर्ष चौधरी ने बढ़ाया मानः जेईइ मेन्स में 99.61 परसेंटाइल के बाद जी एडवांस्ड में मिली सफलता

बस्ती - शहर के खौरहवा मोहल्ला निवासी शिक्षक अजय प्रताप चौधरी व शिक्षिका कविता चौधरी के बड़े पुत्र उत्कर्ष चौधरी...
उत्तर प्रदेश 
उत्कर्ष चौधरी ने बढ़ाया मानः जेईइ मेन्स में 99.61 परसेंटाइल के बाद जी एडवांस्ड में मिली सफलता

होम्योपैथी ,एलोपैथिक मेडिकल कैंप व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

बस्ती - वामा सारथी की अध्यक्षा पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
होम्योपैथी ,एलोपैथिक मेडिकल कैंप व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

संविदा कर्मियों का कोड लाक, ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के लिये भटक रहे है लोग

बस्ती - आरटीओ विभाग में संविदा कर्मचारियों का कोड लाक हो जाने के कारण लोगों को ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों का कोड लाक, ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के लिये भटक रहे है लोग