एएनटीएफ ने 18 लाख की स्मैक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क जांच जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

किशनगंज। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवगठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 88.23 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा इस्मत टोला निवासी सद्दाम अंसारी के रूप में हुई है। उसके पास से 11,670 रुपये नकद, दो डिजिटल तराजू तथा 10 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ-1 खुसरो सिराज ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सद्दाम अंसारी अपने घर में स्मैक का भंडारण कर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में एएनटीएफ और बहादुरगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

टीम ने शनिवार देर रात आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 88.23 ग्राम स्मैक, 11,670 रुपये नकद, दो डिजिटल तराजू और 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला संगठित तस्करी नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

अनियंत्रित टोटो ने डायल 112 की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत ये खबर भी पढ़े : अनियंत्रित टोटो ने डायल 112 की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत

पुलिस अब इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले तथा इसकी खरीद-बिक्री में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

बिजली आपूर्ति को लेकर डीएम ने की ऑनलाइन मीटिंग, बिजली चालू करने का दिया अल्टीमेटम ये खबर भी पढ़े : बिजली आपूर्ति को लेकर डीएम ने की ऑनलाइन मीटिंग, बिजली चालू करने का दिया अल्टीमेटम

उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों का पता लगाकर उन्हें जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

 खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी ये खबर भी पढ़े :  खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दामाद के घर से लौटते समय बाइक सवार ससुर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ। रविवार बीकेटी क्षेत्र में तड़के सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। वह बाराबंकी स्थित अपने दामाद...
उत्तर प्रदेश 
दामाद के घर से लौटते समय बाइक सवार ससुर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को परिवहन निगम करेगा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था : दयाशंकर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को परिवहन निगम करेगा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था : दयाशंकर

मलिहाबाद में हादसा : चलती कार बनी आग का गोला,चालक ने कूदकर बचाई जान

लखनऊ। रविवार मलिहाबाद क्षेत्र में चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर ग्राम मुजासा के पास...
उत्तर प्रदेश 
मलिहाबाद में हादसा : चलती कार बनी आग का गोला,चालक ने कूदकर बचाई जान

पांडु नदी में डूबने से दो मासूम दोस्तों की मौत, मचा कोहराम

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पुर्वा भवन में रविवार को पांडु नदी में...