भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के अंडरपास के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति और एक मासूम बच्ची घायल हो गए। मृतकों में देवरानी-जेठानी और गोद में मौजूद एक मासूम बच्चा शामिल है। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी प्रतीक गिरी पुत्र कुंदन गिरी अपनी बीमार सास का हालचाल लेने आजमगढ़ गए थे। वहां से लौटते समय उनकी पत्नी काजल गिरी (23 वर्ष), दो माह का पुत्र सेजल, एक वर्षीय पुत्री श्रेया तथा भाभी रितु देवी (25 वर्ष), पत्नी पंकज गिरी बाइक पर सवार थीं।

विधायक धनघटा एवं डीएम की उपस्थिति में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन। ये खबर भी पढ़े : विधायक धनघटा एवं डीएम की उपस्थिति में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

बताया जा रहा है कि जैसे ही परिवार की बाइक सैदपुर अंडरपास के नीचे पहुंची, पीछे से चिरैयाकोट की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े।

डॉक्टर पर कार्रवाई, उन्नाव के स्लॉटर हाउस को मिला अभयदान? ये खबर भी पढ़े : डॉक्टर पर कार्रवाई, उन्नाव के स्लॉटर हाउस को मिला अभयदान?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय बस को आगे बढ़ा दिया, जिससे सड़क पर गिरी काजल गिरी, रितु देवी और काजल की गोद में मौजूद दो माह के मासूम सेजल बस की चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

साइकिल चलाकर जिला जज ने विश्व साइकिल दिवस मनाया  ये खबर भी पढ़े : साइकिल चलाकर जिला जज ने विश्व साइकिल दिवस मनाया

वहीं हादसे में प्रतीक गिरी और उनकी एक वर्षीय पुत्री श्रेया गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और कोतवाली क्षेत्र के पास बस को रोक लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

सैदपुर सड़क हादसे में अपडेट है। गाजीपुर मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा और जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की है। हर संभव मदद का भरोसा जताया है। घटना पर शोक संवेदना प्रकट की है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नशे की हालत में बड़े-भाई ने सिलेंडर से किया हमला, इलाज के दौरान गई जान

लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर घरेलू गैस सिलेंडर से हमला...
उत्तर प्रदेश 
नशे की हालत में बड़े-भाई ने सिलेंडर से किया हमला, इलाज के दौरान गई जान

यूपी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार से, अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सिपाही नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सोमवार से तीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार से, अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

अपार्टमेंट की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसा युवक, कंपनी को किया फोन बोले- कल आएंगे

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट की लिफ्ट में एक युवक फंस गया। मदद के लिए कंपनी को फोन किया...
उत्तर प्रदेश 
अपार्टमेंट की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसा युवक, कंपनी को किया फोन बोले- कल आएंगे

बंगाल में टीएमसी के पूर्व विधायक और पार्षद गिरफ्तार, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार का आरोप 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो नेताओं को अलग-अलग मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें...
पश्चिम बंगाल 