दवा लेकर लौट रहे मरीजों से भरी ऑटो खाई में पलटी, एक की मौत, कई घायल
मीरजापुर। राजगढ़-चुनार मार्ग पर शनिवार शाम एक सड़क हादसे में दवा लेकर घर लौट रहे लोगों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर लगभग 10 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अहरौरा थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी हनुमान का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में चल रहा था। शनिवार को वह गांव के अन्य लोगों के साथ ऑटो से दवा लेने सीएचसी राजगढ़ पहुंचे थे। दवा लेने के बाद सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे।
ये खबर भी पढ़े : बांदा में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 33 लाख रुपये का गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तारबताया जाता है कि हिनौता गांव के पास राजगढ़-चुनार मार्ग के मोड़ पर पहुंचते ही ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया। ऑटो चालक वीरेंद्र के अनुसार पीछे से आ रहे किसी वाहन ने साइड मार दी, जिससे ऑटो सड़क किनारे लगभग 10 फीट गहरी खाई में जा पलटा। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने 47 वर्षीय बल्लू निवासी बरही को मृत घोषित कर दिया। वहीं ऑटो चालक वीरेंद्र, हनुमान, मुन्नी, अमरावती तथा अन्य घायल यात्रियों का उपचार किया गया।
चिकित्सकों ने अमरावती, अमरनाथ और चालक वीरेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि ऑटो दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
