प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना अवध का इतिहास और सांस्कृतिक वैभव

फैम ट्रिप में बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट के साथ कुकरैल का किया भ्रमण, चखा अवधी व्यंजन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की ओर से 107 राज्य सेवा प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए विशेष 'लखनऊ दर्शन' फैमिलियराइजेशन टूर (फैम ट्रिप) का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य भावी प्रशासनिक अधिकारियों को राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत से परिचित कराना था, ताकि वे प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को नजदीक से समझ सकें।
 
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा प्रशिक्षित गाइड के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु अधिकारियों ने रविवार सुबह 'लखनऊ दर्शन' प्रारंभ किया। इस विशेष भ्रमण की शुरुआत रेजीडेंसी से हुई, जहां प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्मृतियों को करीब से देखा। इसके बाद उन्होंने बड़ा इमामबाड़ा, भूलभुलैया और रूमी दरवाजा (रूमी गेट) का भ्रमण कर अवधकालीन स्थापत्य कला की भव्यता को देखा।
 
107 सदस्यीय दल ने लखनऊ की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रमुख प्रतीकों- छोटा इमामबाड़ा, पिक्चर गैलरी तथा घंटाघर का भ्रमण किया। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को इन धरोहरों के स्थापत्य, सांस्कृतिक समृद्धि एवं ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने अवध की वास्तुकला और लखनऊ की गौरवशाली विरासत को नजदीक से अनुभव किया! अधिकारियों को लखनऊ की विशिष्ट एवं विश्व प्रसिद्ध खानपान संस्कृति से भी रूबरू कराया गया।
 
इस दौरान अधिकारियों ने अवधी व्यंजनों का स्वाद चखते हुए शहर की समृद्ध पाक परंपरा को जाना। इसके उपरांत दल ने कुकरैल पिकनिक स्पॉट का भी भ्रमण किया, जहां प्राकृतिक सौंदर्य, जैव-विविधता तथा इको टूरिज्म की अपार संभावनाओं को निकटता से समझा। इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारियों को लखनऊ के बहुआयामी पर्यटन स्वरूप और उसकी विशिष्ट पहचान को करीब से जानने का अवसर मिला।
 
पर्यटन स्थलों की समझ बढ़ाने में सहायक हैं फैम ट्रिप- मंत्री
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'फैम ट्रिप जैसे आयोजन पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक धरोहरों और स्थानीय विशेषताओं को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, प्रदेश में विरासत, संस्कृति, अध्यात्म, प्रकृति और ग्रामीण पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। ऐसे भ्रमण राज्य सेवा प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रदेश की पर्यटन संपदा से परिचित कराने के साथ-साथ पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।'

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

3.79 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, कंपनी बनाकर लैपटॉप-कंप्यूटर खरीद किए गायब

लखनऊ।राजधानी लखनऊ की विकासनगर थाना पुलिस ने कंपनी के माध्यम से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
3.79 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, कंपनी बनाकर लैपटॉप-कंप्यूटर खरीद किए गायब

चेहल्लुम जुलूस को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 4 अगस्त को कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

लखनऊ।राजधानी लखनऊ में 4 अगस्त को आयोजित होने वाले चेहल्लुम जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम जुलूस को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 4 अगस्त को कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में बारिश से मिली राहत

जयपुर। राजस्थान में सोमवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट ली। राजधानी जयपुर, अजमेर, करौली के टोडाभीम, दौसा सहित...
राजस्थान 
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में बारिश से मिली राहत

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ बलरामपुर, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर जनपद के सभी छोटे-बड़े शिवालयों में आस्था का...
उत्तर प्रदेश 
सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ बलरामपुर, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

नगराम पुलिस का बड़ा अभियान, लंबे समय से फरार 5 वारंटी दबोचे, कोर्ट के NBW पर हुई गिरफ्तारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नगराम थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार...