विधायक धनघटा एवं डीएम की उपस्थिति में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।
Published By Dayanidhi Tripathi
On
संत कबीर नगर, । विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में धनघटा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा एक-एक कर फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये।
जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुलाकर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 63 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से जिलाधिकारी द्वारा 05 प्रार्थना पत्रों का संबंधित राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करवाया गया। शेष प्रकरणों को जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए तत्काल कार्यवाही कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गए।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा किया गया। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय मिल सके।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, उप जिलाधिकारी धनघटा रविकांत चौबे सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई के बाद मा0 विधायक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा हैंसर विकासखंड परिसर में सिंदूर व रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया।
इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश द्वारा की गयी। अपर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित विभिन्न मामलों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में आवश्यकतानुसार स्थलीय जांच की जाए तथा दोनों पक्षों की पूरी बात को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित की जाए।
तहसील मेंहदावल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 82 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 13 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया तथा 17 प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने हेतु टीम भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, जमीन की पैमाईश, अतिक्रमण, वरासत एवं खतौनी में किसी भी प्रकार के त्रृटियों से सम्बंधित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सम्बंधित कर्मचारी के साथ मौके की जांच कर एवं उभय पक्षों की बात को सुनते हुए नियमानुसार निस्तारित कराया जाए।
तहसील खलीलाबाद में कुल 117 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 12 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया तथा 08 प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने हेतु टीम भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, तहसीलदार आनंद ओझा सहित राजस्व निरीक्षक, तहसील के राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
नवीनतम
भाजपा सरकार ने नौ साल में विकास की जगह फैलाया भेदभाव और नफरत : अखिलेश
Published On
By Harshit
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से...
युवक का मिला शव,बहन ने लगाया हत्या का आरोप
Published On
By Shishir Patel
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में हिथरेया गांव में एक युवक की मौत के बाद...
लखनऊ में दिनदहाड़े चोरी, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर ले उड़े
Published On
By Harshit
लखनऊ। शुक्रवार रात काकोरी थाना क्षेत्र के सकरा गांव में चोरों ने एक घर का सारा कीमती सामान चुरा लिया।...
झामुमो ने बैजनाथ राम को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी
Published On
By Shishir Patel
रांची। झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने वरिष्ठ नेता...
उत्तर प्रदेश
शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अफसर : सीडीओ
Published On
By Devansh Singh
विजयपाल सिंह
भाजपा सरकार ने नौ साल में विकास की जगह फैलाया भेदभाव और नफरत : अखिलेश
Published On
By Harshit
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से...
युवक का मिला शव,बहन ने लगाया हत्या का आरोप
Published On
By Shishir Patel
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में हिथरेया गांव में एक युवक की मौत के बाद...
लखनऊ में दिनदहाड़े चोरी, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर ले उड़े
Published On
By Harshit
लखनऊ। शुक्रवार रात काकोरी थाना क्षेत्र के सकरा गांव में चोरों ने एक घर का सारा कीमती सामान चुरा लिया।...
