डीएम द्वारा जनपद के सभी होटलों/मैरेज हालों के सत्यापन की जांच हेतु की गई टीम गठित
संत कबीर नगर, 04 जून, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जनपद के सभी होटलों/मैरेज हालों/सराय में अग्निशमन सहित अन्य संबंधित सुरक्षात्मक उपायों के उचित प्रबंधन एवं इंस्टॉलेशन के सत्यापन की जांच हेतु टीम गठित कर आगामी एक सप्ताह के अंदर जांच आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि दक्षिणी दिल्ली के हौज रानी इलाके में बुधवार सुबह एक छह मंजिला होटल "फलोरिश स्टे वी एंड बी" में भीषण आग लग गई। उक्त हादसे में लगभग 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इस जनपद में इस प्रकार की घटना न घटित हो इसके लिए जनपद के सभी होटलों एवं मैरेज हालों की जांच कराया जाना आवश्यक है कि होटल/सराय/मैरेज हाल के मालिकों/प्रबन्धकों द्वारा मानचित्र सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृत कराने के उपरान्त सभी मानकों को पूर्ण करने के उपरान्त ही चलाया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए जनपद के सभी होटल/सराय/मैरेज हाल की जांच किए जाने हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर समस्त सुरक्षात्मक बिंदुओं पर जांच करने हेतु निर्देशित किया है।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने तहसील परिक्षेत्र में पड़ने वाले होटलों/सरायों/मैरेज हालों की जांच हेतु समिति के सदस्यों के साथ जांच कर लें, यदि किसी होटल/सराय/मैरेज हाल के प्रबन्धक/मैनेजर द्वारा नियमों एवं मानकों को पूरा न किया जा रहा हो अथवा किसी प्रकार का विचलन हो तो नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कराते हुए आख्या एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
