बिजली कर्मियों की मांग: रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था हटाकर हितैषी व्यवस्था लागू की जाए

बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेकर बिजली कर्मियों से संवाद आवश्यक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने के उद्देश्य से मांग की है कि राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में लागू की गई वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था के परिणामों की निष्पक्ष समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं और पूर्व की उपभोक्ता हितैषी व्यवस्था लागू की जाय। साथ ही बिजली कर्मियों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित कर विद्युत सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाए।

संघर्ष समिति ने कहा कि जिस प्रकार स्मार्ट मीटर एवं प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था के क्रियान्वयन के दौरान अनेक व्यावहारिक चुनौतियां सामने आई थीं, उसी प्रकार वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था के लागू होने के बाद भी उपभोक्ताओं तथा फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आवश्यक है कि इस व्यवस्था के वास्तविक प्रभावों का व्यापक मूल्यांकन किया जाए और  सुधारात्मक निर्णय लिए जाएं।

लगभग दो दशक से धर्मार्थ कार्य के लिए मिसाल बने संदीप मेहरोत्रा  ये खबर भी पढ़े : लगभग दो दशक से धर्मार्थ कार्य के लिए मिसाल बने संदीप मेहरोत्रा 

संघर्ष समिति ने कहा कि विश्व स्तर पर उपभोक्ता सेवाओं के लिए सिंगल विंडो प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं सुविधाजनक माना जाता है। पूर्व में विद्युत वितरण व्यवस्था में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) एवं अधिशासी अभियंता के पास अपने क्षेत्र से संबंधित अधिकांश कार्यों का समन्वित दायित्व होता था, जिससे उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर संपर्क करने की सुविधा मिलती थी।

वर्तमान व्यवस्था में 33 केवी एवं 11 केवी लाइनों, मीटरिंग, बिलिंग तथा अनुरक्षण (मेंटेनेंस) जैसे कार्य विभिन्न अधिकारियों एवं इकाइयों के बीच विभाजित कर दिए गए हैं। इससे कई बार उपभोक्ताओं को यह समझने में कठिनाई होती है कि उनकी समस्या के समाधान के लिए किस अधिकारी या कार्यालय से संपर्क किया जाए। परिणामस्वरूप शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब एवं असुविधा की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

संघर्ष समिति ने कहा कि उसका प्रमुख उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण, सरल एवं त्वरित विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी दृष्टि से वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था को वापस लिया जाय और पूर्व की तरह  सिंगल विंडो व्यवस्था लागू की जाए, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा मिले और जवाबदेही भी सुनिश्चित हो सके।

संघर्ष समिति ने यह भी कहा कि प्रदेश के बिजली कर्मी उत्पादन, पारेषण एवं वितरण क्षेत्रों में निरंतर सुधार और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दिशा में और अधिक सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए आवश्यक है कि कार्य वातावरण सहयोगात्मक एवं विश्वासपूर्ण बनाया जाए।

संघर्ष समिति ने कहा कि नवंबर 2024 में पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण संबंधी निर्णयों तथा उसके बाद उत्पन्न परिस्थितियों का कार्य वातावरण पर प्रभाव पड़ा है। इसलिए आवश्यक है कि अनावश्यक तौर पर शांतिपूर्ण आंदोलन के कारण की गई समस्त उत्पीड़न की कारवाइयां वापस ली जाए, निकाले गए संविदा कर्मियों को  तत्काल बहाल किया और सभी पक्षों के बीच संवाद एवं विश्वास का वातावरण विकसित किया जाए, जिससे विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यकुशलता में और अधिक सुधार हो सके।

संघर्ष समिति ने सुझाव दिया कि वितरण क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान के लिए बिजली कर्मियों के अनुभव एवं सुझावों का समुचित उपयोग किया जाए। इससे उपभोक्ता सेवाओं में सुधार, तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों में कमी तथा निगमों की कार्यक्षमता में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है।

संघर्ष समिति ने कहा कि उत्पादन निगम तथा ट्रांसको में प्राप्त सकारात्मक उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि उचित नीतिगत सहयोग, संसाधनों एवं सकारात्मक कार्य वातावरण के माध्यम से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उत्पादन निगम निरंतर लाभ अर्जित कर रहा है तथा पारेषण क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

संघर्ष समिति का विश्वास है कि प्रदेश के समर्पित एवं अनुभवी बिजली कर्मी, जिन्हें उत्पादन एवं पारेषण क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त हुई हैं, वितरण क्षेत्र में भी गुणात्मक सुधार कर उत्तर प्रदेश के विद्युत वितरण निगमों को देश के अग्रणी संस्थानों की श्रेणी में स्थापित करने की क्षमता रखते हैं।

 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ