हमीरपुर में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो युवकों ने घरेलू कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।जिले के कुरारा थाना क्षेत्र स्थित बरुआ गांव निवासी जितेन्द्र यादव (35) अपने परिवार समेत कुरारा कस्बे के पावर हाउस के पीछे रहता था। गुरुवार दोपहर वह अपनी पत्नी दयावती और बच्चों को लेकर थाने गया था। वहां पत्नी को छोड़ जितेन्द्र घर में ताला लगाने की बात कहकर घर चला गया। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो दयावती बच्चों को लेकर घर पहुंची। घर में फांसी के फंदे पर पति को लटकते देख शोर मचाया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है। उधर मौदहा कस्बे के नई बस्ती में शाहिद (24) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की सूचना पर शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि युवक ने पारिवारिक विवाद में आत्मघाती कदम उठाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।-

स्कूटी स्टार्ट ना होने पर नशे में धुत मालिक ने लगायी आग, जलकर राख हुई गाड़ी ये खबर भी पढ़े : स्कूटी स्टार्ट ना होने पर नशे में धुत मालिक ने लगायी आग, जलकर राख हुई गाड़ी

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ।...
झारखंड 
वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 24 जुलाई को कोलकाता में निकाली गई रैली के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन