बांग्ला अभिनेता सोहम चक्रवर्ती पर ₹68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

लाभांश नहीं देने और पैसे लौटाने से इनकार का दावा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। बांग्ला अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सोहम चक्रवर्ती के विरुद्ध 68 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है।

हुगली जिले के आरामबाग निवासी तथा 'सोनम मूवीज' के मालिक शेख शाहिद इमाम ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता के टालीगंज स्थित चारु मार्केट थाना में अभिनेता के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शेख शाहिद इमाम ने शिकायत दर्ज कराने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वर्ष 2021 में उन्होंने सोहम चक्रवर्ती को एक फिल्म निर्माण के लिए धन दिया था।

पश्चिम मेदिनीपुर: नशे के खिलाफ प्रदर्शन, लाठी-डंडों के साथ सड़क पर उतरीं महिलाएं  ये खबर भी पढ़े : पश्चिम मेदिनीपुर: नशे के खिलाफ प्रदर्शन, लाठी-डंडों के साथ सड़क पर उतरीं महिलाएं

उस समय फिल्म का नाम 'मानिकजोर' था, जिसे बाद में बदलकर 'पाका देखा' कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई और उससे आय भी हुई।

इसके बावजूद लाभ में उनका हिस्सा नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि जब भी उन्होंने अपने हिस्से की राशि मांगी, उन्हें लगातार टाल दिया गया।

शाहिद ने आरोप लगाया कि एक दिन अभिनेता के सहयोगी अर्घ्य चटर्जी ने कोलकाता के एक मॉल के बेसमेंट में उनसे मुलाकात की।

जब उन्होंने अपने पैसे की मांग की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उनके अनुसार, उस समय सोहम चक्रवर्ती विधायक थे और उन पर दबाव नहीं बनाने की चेतावनी भी दी गई थी।

शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि बाद में उन्होंने सीधे सोहम चक्रवर्ती से बातचीत की, लेकिन अभिनेता ने स्पष्ट रूप से पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।

उनका दावा है कि फिल्म 'पाका देखा' के सैटेलाइट और अन्य अधिकार भी बेचे जा चुके हैं, जिससे प्राप्त राशि भी सोहम चक्रवर्ती को मिली। उन्होंने कहा कि उनके पास अपने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य मौजूद हैं।

खबर लिखे जाने तक इस मामले में अभिनेता और पूर्व विधायक सोहम चक्रवर्ती की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

उल्लेखनीय है कि सोहम चक्रवर्ती के विरुद्ध इस प्रकार के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं। जून में भी कौशिक कर्मकार नामक व्यक्ति ने उन पर एक करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि फिल्म 'लाल सूटकेस टा' के निर्माण तथा सोहम एंटरटेनमेंट में निवेश के नाम पर उनसे राशि ली गई थी।

बाद में फिल्म नहीं बनी और अभिनेता ने धन भी वापस नहीं किया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि पैसे मांगने पर उन्हें तत्कालीन विधायक होने का प्रभाव दिखाकर धमकाया गया था। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ।...
झारखंड 
वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 24 जुलाई को कोलकाता में निकाली गई रैली के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

बांग्ला अभिनेता सोहम चक्रवर्ती पर ₹68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

कोलकाता। बांग्ला अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सोहम चक्रवर्ती के विरुद्ध 68 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी, आपराधिक...
पश्चिम बंगाल 
बांग्ला अभिनेता सोहम चक्रवर्ती पर ₹68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती...
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

10 अगस्त को देश भर में विरोध प्रदर्शन नई दिल्ली/लखनऊ। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज आयोजित राष्ट्रीय श्रमिक-किसान...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान