सीजेपी की प्रेसवार्ता के लिए सिफारिशी पत्र लिखने पर मनोज झा ने दी सफाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में कथित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के कार्यक्रम के लिए सिफारिशी पत्र लिखे जाने को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि वे भविष्य में इस तरह की सिफारिशें देते समय विशेष ध्यान रखेंगे।

उन्होंने कहा कि यह पत्र केवल एक कार्यक्रम के आयोजन और प्रेस वार्ता के लिए स्थान उपलब्ध कराने के अनुरोध के आधार पर जारी किया गया था तथा उन्हें उस आयोजन की वास्तविक प्रकृति की जानकारी बाद में मिली। झा ने स्पष्ट किया कि संबंधित पत्र किसी संगठन या उसकी विचारधारा के समर्थन के लिए नहीं था बल्कि केवल स्थान उपलब्ध कराने संबंधी अनुरोध पर आधारित था।

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के जरिए मई में 29.9 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर हुआ लेनदेन ये खबर भी पढ़े : यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के जरिए मई में 29.9 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर हुआ लेनदेन

मनोज झा ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से परिचित एक पत्रकार और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ वरिष्ठ सहयोगियों ने उनसे संपर्क कर कार्यक्रम आयोजित करने में सहायता मांगी थी। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक जीवन में उन्हें इस प्रकार के अनुरोध नियमित रूप से मिलते रहते हैं। पत्रकारों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए वह पहले भी सिफारिशी पत्र देते रहे हैं।उन्होंने कहा कि यह अनुरोध आया तब वह अपने पिता के साथ अस्पताल में थे और उपलब्ध जानकारी के आधार पर पत्र जारी कर दिया गया। कार्यक्रम से जुड़े दृश्य देखने के बाद ही उन्हें आयोजन के बारे में अधिक जानकारी मिली।

 रक्षा मंत्री राजनाथ ने ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम और डिफेंस मिनिस्टर से बातचीत की   ये खबर भी पढ़े :  रक्षा मंत्री राजनाथ ने ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम और डिफेंस मिनिस्टर से बातचीत की

इसी बीच कल के बाद आज एक बार फिर कथित सीजेपी की ओर से पत्रकार वार्ता की गई। इसमें इसके प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सफाई दी और कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी ने कानून और व्यवस्था के अनुरूप ‘शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक’ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है और हम सभी से हिंसा से दूर रहने की अपील करती है।उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन कैंपेन के तौर पर उभरी सीजेपी 6 जून को जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को हटाए जाने की मांग लेकर प्रदर्शन करने की योजना बना रही है।

भगवान बुद्ध का शांति, करुणा एवं मानव कल्याण का संदेश विश्व के लिए प्रेरणास्रोत                         :  केशव  ये खबर भी पढ़े : भगवान बुद्ध का शांति, करुणा एवं मानव कल्याण का संदेश विश्व के लिए प्रेरणास्रोत                         :  केशव 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मौसम : उप्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौसम : उप्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रशासनिक लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों की जवाबदेही तय करे सरकार

मुख्यमंत्री से कहा-अधीनस्थों की चूक पर वरिष्ठ अधिकारी भी हों जिम्मेदार
उत्तर प्रदेश 
प्रशासनिक लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों की जवाबदेही तय करे सरकार

भारत-वेनेजुएला रिश्तों को मिली नई ऊर्जा, मोदी-रोड्रिगेज में हुई शिखर वार्ता

ऊर्जा, निवेश, दवा और व्यापार सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
राष्ट्रीय 
भारत-वेनेजुएला रिश्तों को मिली नई ऊर्जा, मोदी-रोड्रिगेज में हुई शिखर वार्ता

वायुसेना ने रचा इतिहास: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा सुखोई

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार अपने अत्याधुनिक लड़ाकू विमान सुखोई-30...
राष्ट्रीय 
वायुसेना ने रचा इतिहास: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा सुखोई

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

बिजनौर। जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

उत्तर प्रदेश

मौसम : उप्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौसम : उप्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रशासनिक लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों की जवाबदेही तय करे सरकार

मुख्यमंत्री से कहा-अधीनस्थों की चूक पर वरिष्ठ अधिकारी भी हों जिम्मेदार
उत्तर प्रदेश 
प्रशासनिक लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों की जवाबदेही तय करे सरकार

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

बिजनौर। जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

हमीरपुर में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो युवकों ने घरेलू कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 हमीरपुर में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान