भारत-वेनेजुएला रिश्तों को मिली नई ऊर्जा, मोदी-रोड्रिगेज में हुई शिखर वार्ता

हैदराबाद हाउस में मोदी-रोड्रिगेज की शिखर वार्ता, द्विपक्षीय संबंधों पर मंथन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

ऊर्जा, निवेश, दवा और व्यापार सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

नई दिल्ली। भारत और वेनेजुएला के संबंधों को नई दिशा देने की कवायद के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, दवा उद्योग, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। 

रोड्रिगेज पांच दिवसीय भारत यात्रा पर बुधवार को नई दिल्ली पहुंची थीं। उनकी यात्रा का उद्देश्य भारत और वेनेजुएला के बीच सहयोग के नए आयाम तलाशना तथा मौजूदा संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी मुलाकात से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी उनसे भेंट की और भारत-वेनेजुएला संबंधों को मजबूत बनाने में उनकी दीर्घकालिक भूमिका की सराहना की। 

पहली तिमाही में केनरा बैंक का शुद्ध लाभ बढ़ा, पिछले साल से बेहतर रहे नतीजे ये खबर भी पढ़े : पहली तिमाही में केनरा बैंक का शुद्ध लाभ बढ़ा, पिछले साल से बेहतर रहे नतीजे

कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ विदेश मामलों, अर्थव्यवस्था एवं वित्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार एवं सूचना तथा परिवहन मंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी है। कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज इससे पहले विदेशमंत्री और उपराष्ट्रपति के रूप में कई बार भारत का दौरा कर चुकी हैं। यह उनकी छठी भारत यात्रा है। विदेश मंत्री जयशंकर ने बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि भारत, वेनेजुएला के साथ अपने संबंधों को अत्यंत महत्व देता है और प्रधानमंत्री मोदी तथा रोड्रिगेज की वार्ता दोनों देशों के सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मददगार साबित होगी। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संवाद आर्थिक, औद्योगिक और ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी को और गति देगा।विदेश मंत्रालय के अनुसार, रोड्रिगेज के साथ आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ऊर्जा, दवा और आॅटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े भारतीय प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे। इसका उद्देश्य भारत की तकनीकी दक्षता, औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं का अध्ययन करना है। साथ ही दोनों देशों के बीच संयुक्त परियोजनाओं और निवेश के अवसरों पर भी विचार किया जाएगा।

ऊर्जा क्षेत्र भारत और वेनेजुएला के संबंधों का सबसे महत्वपूर्ण आधार रहा है। दुनिया के बड़े तेल उत्पादक देशों में शामिल वेनेजुएला के साथ भारत लंबे समय से ऊर्जा सहयोग बनाए हुए है। भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कई कंपनियों ने वहां के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश किया है और भविष्य में इन निवेशों के विस्तार की संभावनाएं भी तलाश रही हैं। माना जा रहा है कि मौजूदा वैश्विक ऊर्जा चुनौतियों के बीच दोनों देशों की यह साझेदारी और अधिक महत्वपूर्ण हो सकती है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और वेनेजुएला के संबंध आपसी सम्मान, मित्रता और वैश्विक दक्षिण के साझा हितों पर आधारित हैं। दोनों देश बहुपक्षीय मंचों पर भी कई मुद्दों पर समान दृष्टिकोण रखते हैं। ऐसे में रोड्रिगेज की यह यात्रा केवल द्विपक्षीय सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक दक्षिण की आवाज को और मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सरकार को उम्मीद है कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहयोग को नई गति मिलेगी तथा भविष्य में संबंध और अधिक व्यापक एवं मजबूत बनेंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में उच्च न्यायालय ने आज (गुरुवार) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत देते...
छत्तीसगढ़ 
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

नई दिल्ली। वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) ने गुरुवार को नई दिल्ली में डीएफएस सचिव संजय लोहिया की अध्यक्षता में आयोजित...
कारोबार 
भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

काठमांडू। नेपाल सुनसरी के देवानगंज और सिरहा समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में हुए दुखद हादसों और...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

उत्तर प्रदेश

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा