मौसम : उप्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है। गुरुवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने अलर्ट जारी किया है।
वहीं चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं मौसम विभाग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील कुमार पांडेय ने गुरुवार काे बताया कि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है।
ये खबर भी पढ़े : 10 जून से सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के रोजगारपरक ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भमौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अमरोहा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर सहित कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
वहीं प्रयागराज, प्रतापगढ़, कानपुर नगर, इटावा, उन्नाव, औरैया, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, देवरिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर समेत कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं, बिजली चमकने और हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
खराब मौसम में रहे सचेत
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की अपील की है। किसानों को भी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विभाग ने कहा है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और नागरिकों से स्थानीय प्रशासन एवं मौसम विभाग की सलाह का पालन करने का अनुरोध किया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
