कान्हा गौशाला पहुंचे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, गोपूजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

स्टॉक व टैंगिंग रजिस्टर की जांच, हरे चारे और भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के दिए निर्देश; पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

Screenshot_20260604_213544_Editor Lite

कौशाम्बी। प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने शुक्रवार को कान्हा गौशाला, पल्हाना का निरीक्षण कर गोवंशों की देखभाल एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोपूजन कर गौशाला की सुख-समृद्धि की कामना की तथा अधिकारियों को गोवंशों के संरक्षण एवं बेहतर देखरेख के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने गौशाला में रखे गए स्टॉक रजिस्टर, गोवंशों के टैंगिंग रजिस्टर तथा केयरटेकरों की उपस्थिति पंजिका का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी से गौशाला में उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।राज्यमंत्री ने गौशाला में भूसा, हरा चारा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंशों के लिए किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हर समय सुनिश्चित रखी जाएं। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों की देखभाल सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।केयरटेकरों से बातचीत के दौरान उन्होंने मानदेय भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। इस पर केयरटेकरों ने बताया कि उन्हें समय पर मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने पशु चिकित्साधिकारी से सुपुर्दगी में दिए गए गोवंशों की संख्या तथा जनसहयोग और दान के माध्यम से प्राप्त भूसे एवं अन्य संसाधनों की जानकारी भी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके उपरांत राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कान्हा गौशाला परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है।उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता न बनकर जनआंदोलन का रूप ले, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने लोगों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने गौशाला परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कांवड़ यात्रा को लेकर ज़िला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट  ये खबर भी पढ़े : कांवड़ यात्रा को लेकर ज़िला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में...
मध्य प्रदेश 
 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी