केरल में मानसून के दस्तक देने से बदलने लगा उत्तर प्रदेश का मौसम, कई जिलों में तेज हवा, ओलावृष्टि का अलर्ट

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले कुछ घंटों में तेज हवा चलने और ओलावृष्टि की संभावना है। गोरखपुर और बाराबंकी समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने कई जिलों को लेकर जारी अलर्ट में कहा है कि अगले तीन-चार घंटों में लखनऊ और आसपास के जिलों में आंधी-तूफान आने और बौछारें पड़ने की संभावना है। इस बीच केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनाें में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मानसून दस्तक देने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून भारत में प्रवेश कर चुका है। केरल में मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा करते हुए मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन से चार दिनों में मानसून कर्नाटक तट से होते हुए गोवा की तरफ आगे बढ़ेगा। परिस्थितियां अनुकूल हैं। 10 जून के बाद मानसून धीमा पड़ सकता है। ऐसा होने से 24 घंटे के अंदर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है।

 तीन नए निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी  ये खबर भी पढ़े :  तीन नए निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी 

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी और गोरखपुर समेत कई जिलों में बौछारें पड़ी हैं। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, बांदा, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर और कानपुर , चित्रकूट और सोनभद्र समेत कई जिलों में आंधी-पानी की संभावना है। इससे इन जिलों के तापमान में गिरावट आएगी और जबकि कुछ क्षेत्रों में धूलभरी आंधी और ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है । किसानों को भी फसल और पशुओं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।

लखनऊ केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया उत्तर-पश्चिम भारत में बुधवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जल्द ही यह पूरे प्रदेश को अपनी जद में ले लेगा। इससे पश्चिमी और पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बरेली-बदायूं सीमा से...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद फिर हाई कोर्ट पहुंचे सुमित राय

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद के करीबी सहयोगी सुमित राय ने एक बार फिर कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है।...
पश्चिम बंगाल 
सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद फिर हाई कोर्ट पहुंचे सुमित राय

रेत कारोबार पर भाजपा में खुली कलह, पुलिस ने जब्त किए दो डंपर

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के पास फूलबाड़ी स्थित महानंदा बैराज इलाके में रेत खनन के काम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
पश्चिम बंगाल 
रेत कारोबार पर भाजपा में खुली कलह, पुलिस ने जब्त किए दो डंपर

रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से...
उत्तर प्रदेश 
रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात, दो मासूम बच्चों को जहर देकर डिग्गी में फेंका फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां उपमंडल के गांव...
उत्तर प्रदेश 
आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश

डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बरेली-बदायूं सीमा से...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से...
उत्तर प्रदेश 
रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात, दो मासूम बच्चों को जहर देकर डिग्गी में फेंका फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां उपमंडल के गांव...
उत्तर प्रदेश 
आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा पुलिस के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए महामाया फ्लाईओवर के नीचे...
उत्तर प्रदेश 
खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर