दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहावना, केरल-कर्नाटक में भारी वर्षा की चेतावनी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को तेज हवाओं और गरज के साथ मध्यम वर्षा हुई, जिससे तपती गर्मी से मामूली राहत मिली। वहीं केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने के बाद अब अगले 7 दिनों के दौरान केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 7-20 सेमी तक भारी वर्षा होने के आसार हैं।

आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को भी तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इस दिन यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38-40 डिग्री सेल्सियस और 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। छह जून को भी यही स्थिति रहने का अनुमान है। सात जून को आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। रविवार को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39-41 डिग्री सेल्सियस और 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक केरल में आज दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने के बाद अब अगले 7 दिनों के दौरान केरल और कर्नाटक में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है और तमिलनाडु में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने और अगले 5-6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं। सप्ताह के अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत तथा दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में 50-60 किमी प्रति घंटे तक की हवा चलने की संभावना है। देश के अलग क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण स्थित है।

दिल्ली नॉर्थ-वेस्ट में भारी सुरक्षा के बीच घरों पर बुलडोजर कार्रवाई, इलाके में तनाव जारी ये खबर भी पढ़े : दिल्ली नॉर्थ-वेस्ट में भारी सुरक्षा के बीच घरों पर बुलडोजर कार्रवाई, इलाके में तनाव जारी

पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले छह दिनों तक, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई क्षेत्रों में अगले चार दिनों के दौरान, पूर्वी भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक, उत्तर-पश्चिमी भारत के भी कई क्षेत्रों में तथा मध्य भारत में कुछ जगहों पर अगले चार दिनों तक तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं पूर्वोत्तर भारत एवं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पश्चिमी भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज के साथ भारी वर्षा होने का अनुमान है। बिहार के कुछ इलाकों में 6-8 जून के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7-10 जून और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8-10 जून के दौरान लू चलने के आसार हैं।

 भारतीय प्रतिभाओं को जोड़ेने वाली 'पीएम रिसर्च चेयर' योजना के आवेदन शुरू ये खबर भी पढ़े :  भारतीय प्रतिभाओं को जोड़ेने वाली 'पीएम रिसर्च चेयर' योजना के आवेदन शुरू

पिछले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश के कुछ अलग-अलग स्थानों पर 12-20 सेमी तक, असम, मेघालय, अंडमान- निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, रायलसीमा, केरल और माहे के कुछ अलग-अलग स्थानों पर 7-11 सेमी तक भारी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हुई।

पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के कुछ अलग-अलग स्थानों पर 60-80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी आई जबकि कोंकण, मराठवाड़ा, उत्तराखंड, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र, कच्छ, झारखंड, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ अलग-अलग स्थानों पर भी 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

खाली प्लाटों में पड़ा कूड़ा, जमीन मालिकों को नोटिस देने के निर्देश

जमीन मालिकों को खाली प्लाट की बाउंड्री करवाना अनिवार्य
उत्तर प्रदेश 
खाली प्लाटों में पड़ा कूड़ा, जमीन मालिकों को नोटिस देने के निर्देश

उत्तर प्रदेश

खाली प्लाटों में पड़ा कूड़ा, जमीन मालिकों को नोटिस देने के निर्देश

जमीन मालिकों को खाली प्लाट की बाउंड्री करवाना अनिवार्य
उत्तर प्रदेश 
खाली प्लाटों में पड़ा कूड़ा, जमीन मालिकों को नोटिस देने के निर्देश

बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित

बिजनौर। जनपद में चल रहे मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के अंतर्गत नगर पालिका परिषद किरतपुर ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित