7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी फूफा गिरफ्तार, मोहम्मदी पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा

Published By Devansh Singh
On
Devansh Singh Picture

तलहा हसन

लखीमपुर-खीरी,04 जून(तरूणमित्र)। जनपद खीरी में 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मोहम्मदी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई। पुलिस के अनुसार, थाना मोहम्मदी में 2 जून 2026 को एक 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पीड़िता का फूफा है और घटना के बाद से फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को मोहम्मदी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित विश्वकर्मा (33) को शंकरपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना मोहम्मदी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र चौरसिया एवं आरक्षी आकाश गंगवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

महिला दरोगाओं ने पुलिस का बढ़ाया मान, पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया पुरस्कृत ये खबर भी पढ़े : महिला दरोगाओं ने पुलिस का बढ़ाया मान, पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया पुरस्कृत

परिवहन मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर “प्रवास 5 कर्टेन रेज़र” कार्यक्रम का किया शुभारंभ  ये खबर भी पढ़े : परिवहन मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर “प्रवास 5 कर्टेन रेज़र” कार्यक्रम का किया शुभारंभ 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Devansh Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय देवांश सिंह खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

टीजीटी परीक्षा देने लखनऊ पहुंचे अभ्यर्थी, टोल प्लाजा पर लगा भीषण जाम

निगोहां, लखनऊ।  लखनऊ-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दखिना टोल प्लाजा गुरुवार सुबह वाहनों के भारी दबाव के चलते...
उत्तर प्रदेश 
टीजीटी परीक्षा देने लखनऊ पहुंचे अभ्यर्थी, टोल प्लाजा पर लगा भीषण जाम

नौ जून को राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे कानपुर

— नौकरी रोजगार, स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा, रोटी कपड़ा और मकान की सौ फीसदी गारंटी,और पेंशन पांच हजार रुपए करने की...
उत्तर प्रदेश 
नौ जून को राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे कानपुर

भीषण गर्मी से महिला चिकित्सालय में मरीजों का हाल बेहाल

लखनऊ। भीषण गर्मी के बीच वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय (डफरिन अस्पताल) से संवेदनहीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है।...
उत्तर प्रदेश 
भीषण गर्मी से महिला चिकित्सालय में मरीजों का हाल बेहाल

खबर का असर: स्लॉटर हाउसों से हटाए गए वर्षों से जमे पशु चिकित्सक!

निदेशक राजेंद्र प्रसाद के आदेश पर कई जिलों में हुआ बदलाव, उन्नाव की तैनातियों पर भी उठ रहे सवाल
उत्तर प्रदेश 
खबर का असर: स्लॉटर हाउसों से हटाए गए वर्षों से जमे पशु चिकित्सक!

डॉ. सूर्यकांत बने वायु मित्र अभियान के राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ। स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “ वायु मित्र अभियान ” की शुरुआत की गई...