परिवहन मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर “प्रवास 5 कर्टेन रेज़र” कार्यक्रम का किया शुभारंभ 

“प्रवास 5 कर्टेन रेज़र” का शानदार आयोजन, ट्रांसपोर्ट उद्योग की बड़ी हस्तियाँ हुईं शामिल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने आज होटल ऑर्नेट, लखनऊ में आयोजित “प्रवास 5 कर्टेन रेज़र” कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मा0 सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, विधायक सहारनपुर राजीव गम्बर उपस्थित रहे।

परिवहन मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था ने सभी बस/कार मालिक को एक मंच पर लाने का सफल प्रयास किया है, इसके लिए मैं संस्था के प्रेजिडेंट को धन्यवाद देता हूँ। उन्होंने कहा कि परिवहन उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा सरकार उद्योग के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में विकसित किए गए हैं, जिनकी योजना ट्रांसपोर्टरों की आवश्यकताओं एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। महाकुंभ के सफल आयोजन में देशभर के ट्रांसपोर्टरों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, जिसके लिए वे विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं।

पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, कर्तव्य और निष्ठा की दिलाई शपथ ये खबर भी पढ़े : पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, कर्तव्य और निष्ठा की दिलाई शपथ

उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के ट्रांसपोर्टरों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है। चालान निस्तारण, आरसी, बीमा एवं अन्य परिवहन संबंधी सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिससे पारदर्शिता और सुगमता दोनों में वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग और ट्रांसपोर्टर एक ही गाड़ी के दो पहियों के समान हैं। दोनों के समन्वित एवं सहयोगात्मक प्रयासों से ही प्रदेश की परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा उत्तर प्रदेश के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। ABCOF एवं BOCI उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से उद्योग से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधियों एवं व्यवसायियों ने भाग लिया।
 
BOCI प्रेसिडेंट प्रसन्न पटवर्धन ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जबकि राकेश कालरा, अनिल दीक्षित, गुरमीत सिंह तनेजा, माणिक चावला एवं नरेश ग्रोवर ने उद्योग के समक्ष आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण “येलो प्लेट ऐप” का लॉन्च रहा, जिसे श्री किरण देसाई ने प्रस्तुत किया। यह ऐप उत्तर प्रदेश के बस एवं कार ऑपरेटर्स के लिए अपनी तरह की पहली तकनीकी पहल बताई जा रही है। इस अवसर पर धर्मराज डी0आर0, हर्ष कोटक, सिद्दीक गांधी, राजेश प्रशार, श्रीनिधि के0 पाल, महेंद्र लुले, जगदेव सिंह, गुरशरण सिंह, संदीप धूपर, अशोक चौधरी एवं श्री संदीप सहित बड़ी संख्या में उद्योग से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वर्जीनिया-मिशिगन में गोलीबारी, हमले में 6 लोगों की मौत

अमेरिका में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वर्जीनिया स्टेट...
अंतर्राष्ट्रीय 
वर्जीनिया-मिशिगन में गोलीबारी, हमले में 6 लोगों की मौत

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

लखनऊ। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत लखनऊ पुलिस और अभियोजन विभाग की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने आए एक यात्री को कमरा दिलाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पं. शिवराम शुक्ला गंगा...
उत्तर प्रदेश 