5 जून से शुरू होगा 17 दिवसीय जनजागरूकता अभियान, मंत्री ने दिए सख्त दिशा-निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। प्रदेश सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 5 जून से 21 जून तक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति एवं कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई।

मंत्री ने कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास और लोककल्याणकारी कार्यों की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता शिविर, विकास प्रदर्शनियां और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों को पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

 पड़ोसी निकला दरिंदा, 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  पड़ोसी निकला दरिंदा, 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
इसके बाद आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण कराई जाएं।
मंत्री ने कहा कि सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, कृषि, नगर विकास, ग्रामीण विकास और समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन करने और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, दो गिरफ़्तार  ये खबर भी पढ़े : 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, दो गिरफ़्तार

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मंत्री को आश्वस्त किया कि शासन के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा जिला प्रशासन समन्वित प्रयासों से विकास योजनाओं का लाभ जनपद के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

योगी सरकार के चार साल बाद जनभवन में होगा 51 कलाकारों का सम्मान ये खबर भी पढ़े : योगी सरकार के चार साल बाद जनभवन में होगा 51 कलाकारों का सम्मान

बैठकों में विधायक नहटौर ओम कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, महिला आयोग सदस्या संगीता जैन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

विवाह के नाम पर नाबालिग किशोरियों की मानव तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

मास्टरमाइंड युवती लिव-इन पार्टनर संग चला रही थी गैंग
उत्तर प्रदेश 
विवाह के नाम पर नाबालिग किशोरियों की मानव तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,जहर देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में 21 साल की महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने पति के साथ...
उत्तर प्रदेश 
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,जहर देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

खाली प्लाटों में पड़ा कूड़ा, जमीन मालिकों को नोटिस देने के निर्देश

जमीन मालिकों को खाली प्लाट की बाउंड्री करवाना अनिवार्य

बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित

बिजनौर। जनपद में चल रहे मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के अंतर्गत नगर पालिका परिषद किरतपुर ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित