पीएम स्वनिधि योजना के तहत लगेंगे लोक कल्याण मेले, नए पथ विक्रेताओं होगा पंजीकरण
रामनाथ सिंह
बिजनौर। उप जिलाधिकारी प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा वंदना कुशवाहा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 1 जून से 30 जून 2026 तक जनपद की नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं चयनित सेंसस टाउन क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत "लोक कल्याण मेले" आयोजित किए जाएंगे।
इन मेलों में नए पथ विक्रेताओं का पंजीकरण किया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को 15 हजार, 25 हजार एवं 50 हजार रुपये तक के ऋण स्वीकृत और वितरित किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त पूर्व में ऋण का सफलतापूर्वक भुगतान करने वाले लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी संचालित की जाएगी। अभियान के दौरान वेंडरों और उनके परिवारों को केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने तथा प्रोफाइलिंग का कार्य भी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
