पुनर्वासित बच्चों की नियमित निगरानी के निर्देश

बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की समीक्षा बैठक में डीएम ने समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260602-WA0014

कौशाम्बी। जिले में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के पुनर्वास, संरक्षण एवं लंबित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने बताया कि परिवार में पुनर्वासित 35 बच्चों तथा विभिन्न संस्थानों में आवासित 32 बच्चों का नियमित फॉलोअप किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मई 2026 के दौरान समिति द्वारा 47 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जबकि देखरेख एवं संरक्षण से संबंधित 41 नए प्रकरण प्राप्त हुए हैं।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अध्यक्ष बाल कल्याण समिति को निर्देश दिया कि देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों तथा परिवार में पुनर्वासित बच्चों की सतत निगरानी और नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के हितों की रक्षा और उनके समुचित पुनर्वास के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर में आवासित महिलाओं एवं बालिकाओं के मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं और बालिकाओं की समुचित काउंसिलिंग कराई जाए तथा विधिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।बैठक में सदस्य किशोर न्याय बोर्ड ने बताया कि मई माह में 12 नए मामले प्राप्त हुए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि देखरेख एवं संरक्षण से जुड़े बच्चों के सभी मामलों का नियमानुसार और निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण कराया जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

डबल इंजन की सरकार में घुमंतू समाज को नही भटकना होगा दर-दर: योगी 

घुमंतू विकास बोर्ड की घोषणा पर हर्षित विमुक्त एवं घुमंतू समाज ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन-घुमंतू विकास बोर्ड में सभी...
उत्तर प्रदेश 
डबल इंजन की सरकार में घुमंतू समाज को नही भटकना होगा दर-दर: योगी 

हिमाचल में बड़ा हादसा: दो युवक सवार ऑल्टो कार खाई में गिरी

पुलिस टीम और रेस्क्यू टीम की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद शिमला। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में बुधवार...
हिमाचल 
हिमाचल में बड़ा हादसा: दो युवक सवार ऑल्टो कार खाई में गिरी

कलकत्ता हाईकोर्ट में 8 नए न्यायाधीश की नियुक्ति, जल्द संभालेंगे कार्यभार

दो दशकों से अधिक समय के बाद बड़ी संख्या में नियुक्त  कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक साथ आठ नए...
पश्चिम बंगाल 
कलकत्ता हाईकोर्ट में 8 नए न्यायाधीश की नियुक्ति, जल्द संभालेंगे कार्यभार

उत्तर प्रदेश

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

डबल इंजन की सरकार में घुमंतू समाज को नही भटकना होगा दर-दर: योगी 

घुमंतू विकास बोर्ड की घोषणा पर हर्षित विमुक्त एवं घुमंतू समाज ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन-घुमंतू विकास बोर्ड में सभी...
उत्तर प्रदेश 
डबल इंजन की सरकार में घुमंतू समाज को नही भटकना होगा दर-दर: योगी 

बसपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

पार्टी की प्रमुख मायावती ने दी श्रद्धांजलि  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन...
उत्तर प्रदेश 
बसपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक