विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,जहर देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में 21 साल की महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने पति के साथ रहती थी। अचानक तबीयत बिगड़ने पर पति ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई ने पति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
शामली हेड़ीकर्म निवासी खुशी (21) पति सावेज के साथ गऊघाट ठाकुरगंज में किराए के मकान में रहती थी। पति शावेज साइकिल सर्कस में काम करता है। मृतका के भाई अमन ने बताया करीब 3 साल पहले खुशी ने लव मैरिज की थी। इसके बाद शावेज उसे अपने साथ लखनऊ ले आया था। उनकी 8 माह की बेटी सनाया है। लखनऊ लाने के बाद खुशी का परिवार से कोई संपर्क नहीं था।
उन लोगों के खुशी के यहां रहने की जानकारी भी नहीं थी। मंगलवार देर रात करीब 10 बजे शावेज ने वीडियो कॉल करके बताया कि खुशी अस्पताल में एडमिट है। जब हम लोग लखनऊ पहुंचे, तब डॉक्टर से पता चला उसे जहर दिया गया है।
खुशी की बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
