हमें आज पानी दे दीजिए,2047 के विकसित भारत के सपने का क्या करेंगे: अखिलेश

चित्रकूट में पानी की किल्लत पर बोले अखिलेश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बोले भाजपा का विकास अंडरग्राउंड हो गया

लखनऊ। गुरुवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि चित्रकूट में पानी के लिए तरसते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की दयनीय हालत देखकर भाजपा के विकास का दावा अंडरग्राउंड हो गया है। जनता कह रही है हमें आज पानी दे दीजिए, हम 2047 के विकसित भारत के सपने को लेकर क्या करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब तक भाजपा का महा-भ्रष्टाचारी शासन रहेगा तब तक ‘जल जीवन मिशन’ की टंकियाँ गिरती रहेंगी और ‘हर घर जल’ का नारा दीवारों पर ही लिखा मिलेगा। अब फिर कोई किसी ‘स्वतंत्र’ को बंधक बनाएगा तो भाजपाई कहेंगे, ये ठीक नहीं किया। भाजपा जाए तो जल आए। हर प्यासा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा। अखिलेश यादव ने कहा कि विकास विरोधी भाजपा सरकार हर क्षेत्र में नाकाम साबित हुई है। भाजपा सरकार में केवल बजट की लूट हुई है। सारा पैसा भाजपाईयों की कमीशनखोरी में बंट जाता है।

बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित ये खबर भी पढ़े : बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित

इसीलिए कहीं पानी की टंकियां गिर रही हैं तो कहीं पुल गिर रहे हैं, और सड़कें टूट रही हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। नदियों की सफाई के नाम पर भी भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। भाजपा के सारे वादे झूठे है। नदियां सूखी पड़ी है। उनमें गंदगी है। शहरों के नालों का पानी नदियों में जा रहा है। भाजपा सरकार में नदियों की सफाई के लिए आये बजट की लूट हो गयी। भाजपा मां गंगा को भी साफ नहीं कर पायी। यमुना नदी का बुरा हाल है।

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,जहर देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,जहर देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

नदियों की सफाई और शहर में नदी साफ बनाने के लिए लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट एक उदाहरण है। समाजवादी सरकार ने नदियों की सफाई के लिए ऐतिहासिक काम किया था। गोमती नदी पर विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाया गया। नदियों को साफ रखने का यही तरीका है। लेकिन भाजपा सरकार ने सब बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार विकास की दुश्मन है। 

वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ प्रो.राजीव रंजन उपाध्याय का निधन, शोक की लहर ये खबर भी पढ़े : वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ प्रो.राजीव रंजन उपाध्याय का निधन, शोक की लहर

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मौसम : उप्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौसम : उप्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रशासनिक लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों की जवाबदेही तय करे सरकार

मुख्यमंत्री से कहा-अधीनस्थों की चूक पर वरिष्ठ अधिकारी भी हों जिम्मेदार
उत्तर प्रदेश 
प्रशासनिक लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों की जवाबदेही तय करे सरकार

भारत-वेनेजुएला रिश्तों को मिली नई ऊर्जा, मोदी-रोड्रिगेज में हुई शिखर वार्ता

ऊर्जा, निवेश, दवा और व्यापार सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
राष्ट्रीय 
भारत-वेनेजुएला रिश्तों को मिली नई ऊर्जा, मोदी-रोड्रिगेज में हुई शिखर वार्ता

वायुसेना ने रचा इतिहास: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा सुखोई

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार अपने अत्याधुनिक लड़ाकू विमान सुखोई-30...
राष्ट्रीय 
वायुसेना ने रचा इतिहास: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा सुखोई

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

बिजनौर। जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

उत्तर प्रदेश

मौसम : उप्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौसम : उप्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रशासनिक लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों की जवाबदेही तय करे सरकार

मुख्यमंत्री से कहा-अधीनस्थों की चूक पर वरिष्ठ अधिकारी भी हों जिम्मेदार
उत्तर प्रदेश 
प्रशासनिक लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों की जवाबदेही तय करे सरकार

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

बिजनौर। जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

हमीरपुर में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो युवकों ने घरेलू कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 हमीरपुर में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान