पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाना चाहिए: डॉ. रामाशीष राय

आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की वर्तमान कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता जतायी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने प्रदेश की वर्तमान कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सफलता का आधार जनता की सुरक्षा, न्याय व्यवस्था में विश्वास तथा कानून का निष्पक्ष क्रियान्वयन होता है। यदि आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस करने लगे और घटनाओं की निष्पक्ष जांच पर सवाल उठने लगें, तो यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक स्थिति है। 

डॉ. राय ने हाल ही में वाराणसी एवं प्रयागराज में हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए, ताकि घटना के सभी पहलुओं की सच्चाई सामने आ सके और जनता के मन में उठ रहे सवालों का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी संवेदनशील मामले में केवल प्रशासनिक जांच पर्याप्त नहीं होती, बल्कि न्यायिक जांच से जनता का विश्वास मजबूत होता है और न्याय होते हुए दिखाई भी देता है। कहा कि उत्तर प्रदेश में लागू की गई पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था की कार्यप्रणाली और उसके प्रभावों का भी व्यापक मूल्यांकन किया जाना चाहिए।

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद ये खबर भी पढ़े : 72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लागू की गई किसी भी व्यवस्था का समय-समय पर आंकलन होना आवश्यक है। यदि कहीं पर प्रशासनिक संतुलन, जवाबदेही या जनसुनवाई की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है तो सरकार को उस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।  डॉ. राय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पुलिस और प्रशासन की भूमिका जनता के प्रति जवाबदेह तथा संवेदनशील होनी चाहिए ताकि प्रदेश में सुशासन और जनविश्वास को और अधिक मजबूत किया जा सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दुर्ग: जन्मदिन की खुशी बदली मातम में, नदी में डूबे दो बच्चों में एक का शव बरामद

दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत छातागढ़ के पास शिवनाथ नदी के तेज बहाव में...
छत्तीसगढ़ 
दुर्ग: जन्मदिन की खुशी बदली मातम में, नदी में डूबे दो बच्चों में एक का शव बरामद

असम-मिजोरम सीमा पर 6.5 करोड़ रुपये की संदिग्ध मादक पदार्थ की खेप बरामद, दो गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम-मिजोरम सीमा पर लैलापुर चेक गेट पर पुलिस ने नाका जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग...
राष्ट्रीय 
असम-मिजोरम सीमा पर 6.5 करोड़ रुपये की संदिग्ध मादक पदार्थ की खेप बरामद, दो गिरफ्तार

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

उत्तर प्रदेश

नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

लखनऊ। अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ,क्वीन मैरी में विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक