श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस: महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीराम

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि राम की बाल लीला में उनके स्वभाव और चरित्र दोनों के दर्शन होते हैं। भगवान की प्रत्येक लीला लोकमंगल के लिए होती है तथा बाल्यकाल में भी उनके दिव्य स्वरूप और मर्यादा की झलक स्पष्ट दिखाई देती है।

WhatsApp Image 2026-06-04 at 20.06.36

फोन पर बातचीत के कुछ घण्टे बाद विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप ये खबर भी पढ़े : फोन पर बातचीत के कुछ घण्टे बाद विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में उत्सव संस्था के तत्वावधान में चल रही श्रीराम कथा में विश्वविख्यात संत रामभद्राचार्य ने कहा कि अवध क्षेत्र में मां को महतारी कहा जाता है। मम्मी अथवा मदर जैसे शब्दों में वह भाव नहीं है जो महतारी शब्द में निहित है। महतारी अपने स्नेह और वात्सल्य को संतान पर उडे़ल देती है। उन्होंने कहा कि अवध की लोकसंस्कृति में मातृत्व की जो गरिमा है उसका अद्भुत प्रतीक महतारी शब्द है।

श्रीराम जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने भये प्रकट कृपाला पद की विस्तृत व्याख्या की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रचलित पाठ में कई बार निज आयुध भुज चारी बोला जाता है, जबकि सही पाठ निज आयुध भुज धारी है। उन्होंने कहा कि भगवान राम अपने विभिन्न अंशों के साथ अवतरित हुए। क्षीरसागर के विष्णु लक्ष्मण के रूप में, बैकुंठ के विष्णु भरत के रूप में तथा श्वेतद्वीप के विष्णु शत्रुघ्न के रूप में प्रकट हुए। उन्होंने कहा कि भगवान जब प्रकट हुए तब पंद्रह वर्ष के किशोर रूप में थे। बाद में माता कौशल्या के अनुरोध तजहु तात यह रूपा के उपरांत उन्होंने शिशु रूप धारण किया।

कथा के दौरान रामभद्राचार्य ने अपने बाल्यकाल का एक संस्मरण भी सुनाया। उन्होंने बताया कि जब वे लगभग तीन वर्ष के थे, तब उनके गांव में एक मदारी बंदर का खेल दिखाने आया था। खेल देखते समय वे बच्चों के साथ भागते हुए एक सूखे कुएं में गिर पड़े। उसी दिन उन्होंने अपने पितामह से भये प्रकट कृपाला पद कंठस्थ किया था। कुएं में गिरने के बाद वे लगातार यह चरित जे गावहिं, हरि पद पावहिं, ते न परहिं भवकूपा का स्मरण करते रहे। उन्होंने कहा कि प्रभु की कृपा से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि रामकथा केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन ही नहीं देती, जीवन में संकट के समय भी संबल प्रदान करती है।

कथा के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान की बाल लीलाओं में भी उनकी ब्रह्मरूपता एक क्षण के लिए भी ओझल नहीं होती। वे पूर्ण रूप से सजग रहते हैं और भक्तों को आनंद तथा वात्सल्य रस का अनुभव कराने के लिए मानवीय लीलाएं करते हैं।

इस अवसर पर इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, रविन्द्र गोयल, गोपाल खण्डेलवाल, पीसीयू के उपसभापति ब्रजकिशोर गुप्ता, सुधीर हलवासिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के उपरांत सर्वश्री राकेश पाण्डेय, श्यामजी अग्रवाल, रवि तिवारी, डॉ. अजय गुप्ता तथा अन्य श्रद्धालुओं ने आरती में सहभागिता की। आयोजक संस्था उत्सव, मारवाड़ी युवा मंच, श्याम प्रेमी सेवा संघ ट्रस्ट, बोरा फाउंडेशन, इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन आदि संस्थाओं के स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली। मीडिया प्रभारी डा. एस.के.गोपाल ने बताया कि शुक्रवार को श्रीराम कथा के पांचवें दिवस भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पेपर लीक के विरोध में उतरे पटना के छात्रों पर लाठीचार्ज कर छोड़े आंसू गैस के गोले

पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा पटना। में बुधवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस...
बिहार 
पेपर लीक के विरोध में उतरे पटना के छात्रों पर लाठीचार्ज कर छोड़े आंसू गैस के गोले

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने छात्रों और वकीलों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने छात्रों और अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने छात्रों और वकीलों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की

डीएमआरसी का बड़ा फैसला: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद

डीएमआरसी की सूची जारी कर दी सूचना नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों...
राष्ट्रीय 
डीएमआरसी का बड़ा फैसला: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद

देशभर के शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को 'छात्र संवाद' आयोजित करेगी कांग्रेस

पेपर लीक, परीक्षाओं में देरी, भर्ती प्रक्रिया में अनिश्चितता पर गरजेगी आवाज नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षाओं में...
राष्ट्रीय 
देशभर के शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को 'छात्र संवाद' आयोजित करेगी कांग्रेस

संपादकीय: अराजक प्रशासन! मंच टूटा, बिजली कटी, लाठियां चलीं... विरोध जारी

लाठीचार्ज के बाद घायल साथियों को देखकर उनका संकल्प और मजबूत मंच टूटा, बिजली कटी, लाठीचार्ज हुआ, फिर भी जंतर-मंतर...
विचार मित्र 
संपादकीय: अराजक प्रशासन! मंच टूटा, बिजली कटी, लाठियां चलीं... विरोध जारी

उत्तर प्रदेश

चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

4 साल पहले की वैकेंसी लखनऊ। मंगलवार को सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती (2022) के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़हरा...
उत्तर प्रदेश 
 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज

परिवहन विभाग की जांच में परमिट नियमों की खुली पोल लखनऊ। मंगलवार परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे 'ऑपरेशन कवच'...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज