युवाओं के लिए बड़ा मौका, UPSSSC वन रक्षक में बंपर भर्ती; जानें कैसे करें अप्लाई?
कुल 708 पदों पर नियुक्तियां
- आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू
लखनऊ। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। इस भर्ती के तहत कुल 708 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अंतिम दिन होने के कारण आवेदन वेबसाइट पर अधिक दबाव रहने की संभावना है, ऐसे में अभ्यर्थियों को अंतिम समय तक इंतजार करने से बचने की सलाह दी गई है।
ये खबर भी पढ़े : आम आदमी पार्टी ने किया केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के त्यागपत्र की मांगः राष्ट्रपति को भेजा 4 सूत्रीय ज्ञापनइस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हुई थी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थियों का उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)-2025 में शामिल होना भी जरूरी है। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन PET-2025 के मानकीकृत स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे होगी चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले PET-2025 के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।
मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक मानक परीक्षण (PST) कराया जाएगा। PST में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
