खाली प्लाटों में पड़ा कूड़ा, जमीन मालिकों को नोटिस देने के निर्देश

प्रभारी मंत्री और मेयर ने किया स्थलीय निरीक्षण  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

जमीन मालिकों को खाली प्लाट की बाउंड्री करवाना अनिवार्य

लखनऊ। गुरूवार प्रभारी मंत्री और प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और मेयर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम जोन-4 के चार वार्डों का निरीक्षण कर विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान खाली प्लाटों में पड़ा कूड़ा देखकर भड़क गए। मेयर ने इस मामले में  जमीन मालिकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।  

खरगापुर सरसवां वार्ड के सेक्टर-5 गोमती नगर एक्सटेंशन, गीतापुरी चौराहा और खरगापुर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। संकट मोचन द्वार के पास निर्माणाधीन नाले का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को 19 जून तक कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए। भरवारा-मल्हौर वार्ड में एसटीपी एमिटी रोड स्थित खाली प्लॉट का निरीक्षण किया गया। क्षेत्र में साफ-सफाई कराने के साथ ही प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी कर बाउंड्री वॉल निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए, ताकि कूड़ा डंपिंग और अतिक्रमण पर रोक लगाई जा सके।

डीएम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर का किया गया औचक निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : डीएम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर का किया गया औचक निरीक्षण

suresh khanna

चिनहट प्रथम वार्ड में चिनहट चौराहा स्थित बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। यहां अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और व्यापारियों व नागरिकों की सुविधा के लिए बाजार के पास पार्किंग व्यवस्था विकसित करने को कहा गया। मिठाई वाला चौराहा स्थित पीसीटीएस का निरीक्षण किया गया। यहां साफ-सफाई और व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर प्रभारी मंत्री और महापौर ने अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की। 

 प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वच्छता, जल निकासी, यातायात प्रबंधन और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, अरुण कुमार गुप्त, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, चीफ इंजीनियर आरआर मनोज प्रभात समेत नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान