पड़ोसी निकला दरिंदा, 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक, 31 मई 2026 को पीड़िता की दादी ने थाना ठाकुरगंज में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनकी 12 वर्षीय पोती के साथ पड़ोस में रहने वाले ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने 11 सितंबर 2025 को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया था।

काकोरी क्रांति के 101 वर्ष पूर्ण होने पर दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि  ये खबर भी पढ़े : काकोरी क्रांति के 101 वर्ष पूर्ण होने पर दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

शिकायत के आधार पर थाना ठाकुरगंज में मु0अ0सं0-0358/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर आरोपी की तलाश तेज कर दी।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मंगलवार को हरदोई रोड स्थित डैडी कूल मोड़, सरफराजगंज के पास से आरोपी ज्ञानेन्द्र मिश्रा (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रस्तोगी नगर, बालागंज क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए विवेचनात्मक कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान, निरीक्षक शहिशांह हुसैन, चौकी प्रभारी आम्रपाली उपनिरीक्षक राज बहादुर सिंह तथा कांस्टेबल अंशुल कुमार शामिल रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में राहगीरों को बातचीत में उलझाकर हाथ मिलाने और गले मिलने के दौरान उनकी जेब से रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर

ओरेगन। विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में भारत तीन पदकों के साथ पदक तालिका में 27वें स्थान पर रहा। भारत...
खेल 
वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर

देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

लखनऊ। कैसरबाग पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में राहगीरों को बातचीत में उलझाकर हाथ मिलाने और गले मिलने के दौरान उनकी जेब से रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

लखनऊ। कैसरबाग पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसों में महिला समेत तीन कांवड़ियों की मौत...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत