दिल्ली नॉर्थ-वेस्ट में भारी सुरक्षा के बीच घरों पर बुलडोजर कार्रवाई, इलाके में तनाव जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

दिल्ली: दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिले के शालीमार बाग इलाके में रविवार सुबह बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया गया. सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन ने करीब 150 मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की.

अभियान को लेकर इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को मौके पर तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह के बवाल की स्थिति से निपटा जा सके.

सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, सीजेपी से जंतर-मंतर खाली करने का आग्रह ये खबर भी पढ़े : सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, सीजेपी से जंतर-मंतर खाली करने का आग्रह

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई उस सड़क को चौड़ा करने के लिए की जा रही है जो आउटर रिंग रोड को आजादपुर मंडी से जोड़ती है. प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर और आजादपुर मंडी के बीच सीधा और बेहतर संपर्क स्थापित होगा, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा व जाम की समस्या कम होगी.

स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित मकान मालिकों को पहले ही नोटिस जारी कर दिया था. नोटिस में 30 मई तक मकानों को खाली करने के निर्देश दिए गए थे. निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद रविवार सुबह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई.

कुछ लोगों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए पहले ही अपने घर खाली कर दिए थे और सामान भी निकाल लिया था. हालांकि, कई मकानों में अब भी लोगों का सामान मौजूद बताया जा रहा है.

रविवार तड़के करीब चार बजे से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे. नॉर्थ-वेस्ट जिले की डीसीपी समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी कार्रवाई की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे.

प्रभावित परिवारों ने इस कार्रवाई के खिलाफ कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी. कई निवासी दिल्ली हाईकोर्ट और बाद में सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचे, लेकिन उन्हें किसी प्रकार की राहत नहीं मिल सकी. अदालतों से राहत नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने निर्धारित योजना के अनुसार कार्रवाई को अंजाम दिया.

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सार्वजनिक हित और यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की जा रही है. वहीं, प्रभावित परिवारों का कहना है कि वर्षों से बसे उनके घर उजड़ रहे हैं और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल प्रशासन की निगरानी में ध्वस्तीकरण का कार्य जारी है. 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

उत्तर प्रदेश

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना